VIDEO: पानी पर सरपट दौड़ता है यह भिक्षुक, देखने वाले रह जाते हैं हैरान
पानी पर सरपट दौड़ता है यह भिक्षुक देखने वाले हैरान
नई दिल्ली। दुनियाभर में बहुत से ऐसे लोग हैं जो कई तरह के अनोखे कारनामों की वजह से अपनी पहचान बना चुके हैं। तो वहीं चीन के रहने वाले बौद्ध भिक्षु शी लिलियोंग के नाम पर पानी पर दौड़ने का अनोखा कारनामा दर्ज है। वो कई सालों से इस काम को कर रहे हैं और पानी पर दौड़ने के अपने ही बनाए रिकॉर्ड तो तोड़ चुके हैं।

शाओलिन बौद्ध मठ से जुड़े शी लिलियोंग ने 2015 में 125 मीटर तक पानी पर दौड़ लगा कर नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले 2014 में वो 118 मीटर तक पानी पर दौड़े थे। पानी पर दौड़ने के लिए वो लड़की के छोटी-छोटी खपच्चियों का इस्तेमाल करते हैं। जिन पर उन्हे बहुत तेजी से और संभल कर दौड़ना होता है। दौड़ते वक्त वो सिर्फ एक काला लंगोट ही बांधते हैं।
शी लिलियोंग अपनी इस एकाग्रता का श्रेय योग को देते हैं। उनके अनुसार योग की वजह से ही वो ये कारनामा कर पाए हैं। उन्होंने योग के दम पर पानी पर चलने का दावा किया है। बौद्ध भिश्रु अपने इस कारनामे के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। देखिए चीनी टीवी का बनाया उनका एक वीडियो-












Click it and Unblock the Notifications