टारगेट पूरा नहीं करने वाले कर्मचारियों को दी अजीब सजा, जबरन खिलाया कच्चा करेला, कंपनी पर भड़के लोग
चीन की एक कंपनी को अपने कर्मचारियों के प्रति व्यवहार के लिए ऑनलाइन आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी की तरफ से टारगेट नहीं पूरा करने पर उन्होंने अपने कर्मचारियों को ऐसी सजा दी, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर उसको बुरी तरह से आलोचना झेलनी पड़ रही है।
दरअसल, जो कर्मचारी अपना टारगेट पूरा नहीं कर पाते, उन्हें सजा के तौर पर कच्चा करेला खाने को मजबूर होना पड़ता है। कंपनी सूजौ डानाओ फांगचेंग्शी इंफॉर्मेशन कंसल्टिंग ने इस अजीब सजा को लागू की है।

कर्मचारियों की सजा को लेकर खुलासा उस वक्त हुआ, जब एक कर्मचारी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना चीन के जियांग्सू प्रांत की है। कंपनी का दावा है कि यह रिवॉर्ड और दंड प्रणाली का हिस्सा है, जिसमें कर्मचारियों ने अपनी सहमति जताई थी।
12 कर्मचारियों को खाना पड़ा कच्चा करेला
जियांग्सू प्रांत स्थित एजुकेशन और ट्रेनिंग कंपनी के झोंग नामक कर्मचारी ने 15 जून को साझा किए गए एक वीडियो में यह खुलासा हुआ कि कंपनी ने सजा के तौर पर 12 कर्मचारियों को तीखी गंध वाला कच्चा करेला खाने के लिए मजबूर किया।
इस घटना ने एक नई ऑनलाइन प्रतिक्रिया को जन्म दिया है, जिसने कंपनी की इस तरह की सजाओं पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। साथ ही कर्मचारियों के बारे में चिंताएं बढ़ा दी हैं।
कंपनी के दिया अजीब तर्क
इधर, अपनी सफाई में कंपनी के प्रवक्ता ने मीडिया आउटलेट बैक्सिंग गुआनझू को बताया कि सजा एक इनाम-और-दंड प्रणाली का हिस्सा थी, जिसे वीडियो में दिखाए गए कर्मचारियों की टीम द्वारा बनाया और सहमत किया गया था। उन्होंने कहा, "कोई भी कड़वे करेले खाना नहीं चाहता। ऐसे में कर्मचारी अगली बार कड़ी मेहनत करेंगे और टारगेट पूरा करेंगे।"
चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म डॉयिन पर एक यूजर ने टिप्पणी की, "जब मैंने सुना कि यह 'स्वैच्छिक' है तो मुझे सचमुच हंसी आ गई। हम इतने कठिन समय में जी रहे हैं।" एक अन्य ने कहा, "मैं चाहूंगा कि कंपनी लोगों को इस तरह अपमानजनक तरीके से दंडित करने के बजाय नौकरी से निकाल दे।"












Click it and Unblock the Notifications