31 उंगलियों के साथ पैदा हुआ बच्चा, विचित्र बीमारी से पीड़ित
31 इंगलियों के साथ पैदा हुआ बच्चा तो डॉक्टरों के भी उड़ गए होशष मां की भी है 6 उंगलियां और 6 अंगूठे।
नई दिल्ली। इंसान के हाथ-पैर की उंगलियां बड़े काम की चीज होती है। इसके बिना काम कर पाना या चलना मुस्किल हो जाता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा उंगलियां भी मुसीबत बन जाती है। सामान्य इंसानों के हाथ-पैर को मिलाकर 20 उंगलियां होती है, लेकिन चीन में एक ऐसा बच्चा पैदा हुआ है, जिसके 20 नहीं बल्कि 31 उंगलियां है। जी हां इस बच्चे के हाथ-पैर मिलाकर 31 उंगलियां है।

चीन में जन्मे एक बच्चे की 31 उंगलिया हैं। जिनमें 15 उंगलियां और 16 अंगूठे हैं। चार महीने के इस बच्चे की उंगलियों को देखकर हर कोई हैरान है। बच्चे के पैदा होने के बाद उसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए थे। 15 जनवरी 2017 को जन्मे बच्चे का नाम मां-बाप ने हांगहांग रखा है। हांगहांग के हाथ में 15 उंगलियां और पांव में 16 अंगूठे हैं।

डॉक्टरों के मुताबिक बच्चा एक अजीबोगरीब बीमारी से पीड़ित है। मेडिकल साइंस की भाषा में इसे ह पॉलिडेकटाइलिज्म बीमारी कहते है। ये बीमारी अधिकतर बिल्ली और कुत्तों की प्रजातियों में पायी जाती है। इंसानों में इस तरह की बीमारी लाखों में से किसी एक को देखने को मिलती है। इसे खत्म करने के लिए हांगहांग की सर्जरी भी कर दी गयी है। ताकि इस समस्या को खत्म किया जा सके। हलांकि अभी इसी तरह दो सर्जरी और होनी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हांगहांग की मां की भी उंगलिया अंगूठे काफी अलग है। उनकी 6 उंगलियां और 6 अंगूठे हैं। लेकिन हांगहांग की कुल 31 उंगलियां सबको हैरान कर रही है। उसके माता-पिता को उम्मीद है कि सर्जरी के बाद उनका बच्चा ठीक हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications