लाइव वीडियो में महिला ने की ऑक्टोपस को जिंदा खाने की कोशिश तो हुआ ये हाल
नई दिल्ली। कई बार लोग सोशल मीडिया पर वाहवाही के लिए ऐसा कुछ कर देते हैं जिससे उनकी जिंदगी पर बन आती है। ऐसा ही कुछ हुआ एक चीनी ब्लॉगर के साथ। दरअसल वह एक ऑक्टोपस के साथ जो कर दिखाने की कोशिश कैमरे के सामने कर रही थी वह उसके लिए जानलेवा हो गया। दरअसल वह एक लाइव शो में जिंदा ऑक्टोपस को खाकर दिखा रही थी। लेकिन इसकी भनक लगते ही ऑक्टोपस ने उसके साथ जो किया वह खतरनाक था।

ऑक्टोपस ने किया वो हाल कि चीखने लगी ब्लॉगर
ऑक्टोपस को जिंदी ही खाने की हिम्मत दिखाने वाली महिला ने जैसे ही ऑक्टोपस को अपने मुंह के नजदीक लिया वह उसके गाल पर बुरी तरह से चिपक गया और उसे छोड़ने का नाम ही नहीं ले रहा था। महिला चीखने लगी और उसे चेहरे से दूर खीचने लगी लेकिन ऑक्टोपस तो मानो उसे सजा ही देने में लग गया था। वीडियो ऐसा है कि जिसे देखकर कोई भी घबरा जाए।
ऑक्टोपस ने चेहरे का कर दिया था ऐसा हाल
महिला ने बड़ी जद्दोजहद से जब किसी तरह इस ऑक्टोपस को अपने चेहरे से दूर किया तो चेहरे पर खून था। लग रहा था कि ऑक्टोपस ने किसी तरह उसके चेहरे पर काट लिया है। चेहरे पर घाव देख महिला बुरी तरह से घबरा गई। बता दें कि ऑक्टोपस ऐसा जीव है जो अपनी रक्षा करने में माहिर होते हैं और अपने अलग अलग बाजुओं से आराम से ऐसा कर पाते हैं।

लोगों ने की महिला की आलोचना
कई लोगों को ये वीडियो देखकर महिला के हाल पर दया आ रही है जबकि कई लोग ऐसे भी हैं जो उसे उसकी हरकत के लिए गलत बता रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि किसी जीव को जिंदा खा जाने की कोशिश कितनी घटिया है।
यह भी पढ़ें- जानिए महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से












Click it and Unblock the Notifications