Air Hostess की जॉब छोड़ सूअर पालना किया शुरू, 2 महीने में छाप डाले ₹22 लाख, सोशल मीडिया पर छाई लड़की
Air Hostess Turns Pig Farmer: आज के दौर में सब अपना बिजनेस करना पसंद करते हैं। युवाओं के अंदर स्टार्टअप का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच ऐसी ही एक लड़की की कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियों में आ गई, जिसने ग्लैमर से भरी एयर होस्टेस की नौकरी छोड़ सूअर पालने का काम शुरू किया। इतना ही नहीं इस काम शुरू करने के बाद उसने दो महीने के अंदर 22 लाख रुपए भी कमा डाले।
फ्लाइट अटेंडेंट ( Flight Attendant ) से सूअर पालन (Pig Farmer) तक की उसकी कहानी अब युवाओं को प्रेरित कर रही है। कामयाबी की ये कहानी पड़ोसी देश चीन की है, जहां हेलॉन्गजियांग प्रोविंस (Heilongjiang province) की रहने वाली यांग याग्सी (Yang Yanxi) नाम की 27 साल की लड़की ने पशुपालन में अपनी एक नई पहचान बनाई है।

27 साल की Air Hostess ने पीट डाले 22 लाख रुपए
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) की रिपोर्ट के अनुसार 27 वर्षीय पूर्व फ्लाइट अटेंडेंट यांग यान्क्सी की सिर्फ दो महीनों के भीतर लगभग ₹22.8 लाख यानी 200,000 युआन की कमाई हुई है। हीलोंगजियांग प्रांत के एक ग्रामीण परिवार में जन्मी यांग ने शंघाई में फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में पांच साल तक काम किया।
रिपोर्ट के मुताबिक चुनौतीपूर्ण दौर के दौरान उसकी सैलेरी घटकर लगभग ₹32,000 (2,800 युआन) रह गई। मुश्किल दौर और घटते वेतन की वजह से उन्हें अपने खर्चों के लिए माता-पिता से मदद लेनी पड़ी।बाद में यांग को एहसास हुआ कि उनके माता-पिता ने उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्ज लिया था और अपनी कई जरूरतें तक त्याग दी थीं।
माता-पिता के लिए छोड़ी नौकरी, लौट आई घर
इसके बाद अक्टूबर 2022 में अपनी मां की छिपी हुई बीमारी का पता चलने के बाद यांग ने नौकरी छोड़कर घर लौटने का फैसला किया। उन्होंने कहा, "मेरे माता-पिता हमेशा मुझे खुश रखने की कोशिश करते थे और बुरी बातें छिपाते थे। अब मैं उनके साथ रहना चाहती थी और घर से इतनी दूर नहीं रहना चाहती थी।"
अप्रैल 2023 में यांग ने अपने रिश्तेदार के सूअर फार्म की जिम्मेदारी संभाल ली। इस बदलाव के साथ उन्होंने एक वीडियो प्लेटफ़ॉर्म पर अपने अनुभव साझा करना शुरू किया।
सोशल मीडिया पर छाईं, जुटाए 1.2M फॉलोअर्स
यांग की मेहनत और अनोखे अंदाज़ ने उन्हें 1.2 मिलियन फॉलोअर्स दिलाए। वीडियो में वे कभी सूअर का चारा तैयार करती दिखतीं, तो कभी खेत के कामों में व्यस्त रहतीं। उनकी खूबसूरत ड्रेस और बातचीत का स्टाइल लोगों को खूब पसंद आया।
कड़ी मेहनत को लेकर यांग ने कहा, "सूअर फार्म में काम करना बेहद मुश्किल है। दिन भर काम करने के बाद मेरी पीठ और कमर में दर्द होता है, लेकिन अपने माता-पिता के साथ रहने की खुशी सबकुछ भुला देती।"
अब यांग ने दावा किया कि पिछले दो महीनों में सूअर पालन, पशु बिक्री और सोशल मीडिया मैनेजमेंट से उन्होंने ₹22.8 लाख (200,000 युआन) से अधिक की कमाई की है। वह भविष्य में अपने खेती को बढ़ाने, एक स्टोर खोलने और एक होटल भी बनाने के प्लान पर काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications