चीन का चुरोंग रोवर मंगल पर सफलतापूर्वक पहुँचा

सात महीने की अंतरिक्ष यात्रा, तीन महीने तक ऑर्बिट की परिक्रमा और आख़िर के सबसे अहम नौ मिनट के बाद चीन मंगल पर सफलता पूर्वक रोवर भेजने वाला दुनिया का दूसरा देश बन गया है.

चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा है कि चु रोंग रोवर (चीन के पौराणिक अग्नि और युद्ध के देवता) शनिवार को मंगल पर सफलता पूर्वक लैंड किया. रोवर एक छोटा अंतरिक्ष रोबोट होता है जिनमें पहिए लगे होते हैं.

चीन
Getty Images
चीन

चु रोंग छह पहियों वाला रोवर है. यह मंगल के यूटोपिया प्लेनेशिया समतल तक पहुंचा है जो कि मंगल ग्रह के उत्तरी गोलार्ध का हिस्सा है. चीन ने इस रोवर में एक प्रोटेक्टिव कैप्सुल, एक पैराशुट और रॉकेट प्लेफॉर्म का इस्तेमाल किया है. मंगल पर चीन के रोवर का उतरना एक बड़ी सफलता है.

चु रोंग रोवर के साथ तिअन्वेन-1 ऑर्बिटर भी है, जो फ़रवरी में ग्रह पर दस्तक देगा. यूटोपिया से चीन का यह रोवर मंगल ग्रह की तस्वीरें भेजेगा. चीनी इंजीनियर इस पर लंबे समय से काम कर रहे थे. मार्स की वर्तमान दूरी 32 करोड़ किलोमीटर है, इसका मतलब ये हुआ कि पृथ्वी तक रेडियो संदेश पहुँचने में 18 मिनट का वक़्त लगेगा.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+