China Sandstorm: Qinghai प्रांत में डरावना तूफान, 'Incoming' कैप्शन वाली VIDEO देखकर यूजर्स सहमे
चीन में तूफान की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। Qinghai प्रांत में डरावने तूफान की वीडियो सोशल मीडिया पर इनकमिंग कैप्शन के साथ शेयर की गई। कमेंट्स देखने पर पता लगता है कि वीडियो देखने वाले यूजर्स सहम गए।

कई बार प्राकृति आपदाएं कुछ इस तरीके से इम्तिहान लेने आती हैं, मानो सबकुछ विलीन हो जाएगा। कुछ महीने पहले चीन के Qinghai प्रांत में ऐसा ही नजारा दिखा था। तूफान के आगोश में समाया हाईवे ऐसा नजर आया जिसे देखने पर दहशत होना स्वाभाविक है। Sandstorm की इस वायरल वीडियो क्लिप को 24 घंटे से भी कम समय में 30.6 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। जानिए इंटरनेट पर पॉपुलर हो रहे इस सैंडस्टॉर्म यानी बालू के तूफान की कहानी क्या है।

'तूफानी दीवार' को देखने हाईवे किनारे रूके लोग
दरअसल, उत्तर-पश्चिमी चीन में बड़े पैमाने पर रेत के तूफान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो गया है। इस क्लिप में हाईवे पर लोगों की ओर बढ़ती धूल भरी आंधी और डरावनी ऊंची लहरों जैसी दीवार देखी जा सकती है। भयानक फुटेज को कैप्चर करने के लिए कई लोग हाईवे के किनारे इंतजार करते देखे जा सकते हैं।

12 सेकेंड की वीडियो पर 30 लाख प्लस व्यूज
China sandstorm पर एनडीटीवी की रिपोर्ट में साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) के हवाले से बताया गया कि यह तूफान जुलाई 2022 में किंघई प्रांत में आया था। हैक्सी मंगोल और तिब्बत स्वायत्त प्रान्त में रेतीला तूफ़ान कितना भयानक है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महज 12 सेकंड की इस वीडियो क्लिप को 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। Wow Terrifying नाम के ट्विटर हैंडल से केवल एक शब्द के कैप्शन के साथ वीडियो ट्वीट की गई। इसमें लिखा गया, "इनकमिंग..."
नीचे देखिए वायरल VIDEO
Sandstorm के कारण घंटों फंसे रहे यात्री
एनबीसी न्यूज के अनुसार जिस व्यक्ति ने वीडियो रिकॉर्ड की वह 62 मील (लगभग 100 किलोमीटर) दूर था। तूफान से आबादी वाले इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए थे। इमारतों को ढंकने के अलावा और सूरज की रोशनी भी इस धूल भरी आंधी के कारण बाधित होने की बात सामने आई। तूफान के गुजर जाने से पहले सैकड़ों लोग घंटों तक फंसे रहे।

चीन से पहले इराक में भी आया तूफान
एससीएमपी की रिपोर्ट के मुताबिक, किंघई प्रांत के कुछ शहरों में सैंडस्टॉर्म के कारण विजिबिलिटी घटकर 200 मीटर से भी कम रह गई। इसी तरह का सैंड स्टॉर्म करीब 10 महीने पहले इराक की राजधानी बगदाद में देखा गया था। मई 2022 के इस रेतीले तूफ़ान के कारण आसमान लगभग नारंगी रंग में बदल गया था। सैकड़ों लोगों को सांस लेने में परेशानी के कारण अस्पतालों का चक्कर भी लगाना पड़ा था।

इराक के तूफान में 4000 लोग अस्पताल में भर्ती
बगदाद हवाई अड्डे पर उड़ानें भी निलंबित कर दी गईं क्योंकि धूल भरी आंधी के कारण देखने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, कम से कम 4,000 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन लोगों को सांस लेने में तकलीफ के कारण इलाज की जरूरत पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications