बचपन में भारत-पाक बंटवारे ने किया जुदा, 41 साल बाद मिले दोस्त तो भावुक हो गया पूरा देश
childhood friends reunite: 1947 में भारत-पाक सेपरेशन की वजह से लोग आज भी परेशान हैं। लाखों लोग मारे गए और कई लोग विस्थापित हुए। कई लोग अपने दोस्तों और परिवार से हमेशा के लिए अलग हो गए। इसी सेपरेशन का दर्द दो बचपन के दोस्तों ने भी झेला, जो सालों के बाद बाद अमेरिका में मिले और अब दोनों के मिलने का एक क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
32 वर्षीय मेगन कोठारी ने अपने दादा सुरेश कोठारी को उनके बचपन के सबसे अच्छे दोस्त एजी शाकिर से मिलाने के अनुभव को बयां किया है। ये मुलाकात अक्टूबर 2023 में अमेरिका में हुई थी। दोनों गुजरात के दीसा में एकसाथ बड़े हुए और फिर साल 1947 में अलग हो गए। तब दोनों लगभग 12 साल के थे।

अक्टूबर 2023 में वे 41 साल बाद फिर मिले। वीडियो में, दोनों दोस्तों को गर्मजोशी से गले मिलने और हाथों में हाथ डालकर शाम बिताते हुए पहले हाथ मिलाते देखा जा सकता है।
भौगोलिक परिस्थितियों और राजनीतिक बाधाओं के बावजूद दोनों अमेरिका में मिले और बचपन की यादें ताजा की। दोनों के दिलों में अब भी एक दूसरे के लिए जो सम्मान है, वो काफी गहरा है। वीडियो के कैप्शन में भी लिखा है कि ये एक शानदार कनेक्शन है, जिसके आड़े कोई भी सरकार या फिर सीमा नहीं आ सकती है।
अगली बार जब बचपन के दोस्त एक-दूसरे से मिलेंगे तो वे अप्रैल में मेगन के दादा के 90वें जन्मदिन पर मिलने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस क्लिप को देखने के बाद लोग काफी इमोशनल हो गए और जमकर रिएक्शन देने लगे। एक यूजर ने कहा कि आखिरकार हम भाई बहन हैं। राजनीतिक नफरत हमें अलग ना करे। एक और ने कहा कि ये अब तक की सबसे खूबसूरत चीज है, जो मैंने देखी है।












Click it and Unblock the Notifications