बच्ची के मुंह में 32 नहीं 202 दांत
नई दिल्ली। आपने हमेशा मुंह में 32 दांत ही सुने होंगे, मुहावरों में बत्तीसी ही सुना होगा साथ ही लड़ाई झगड़े में भी लोगों को बत्तीसी तोड़ देंगे कहते सुना होगा। लेकिन अब ये सारे मुहावरे लग रहा बदलने पड़ेगे। जी हां गुंड़गांव की बच्ची के मुंह से जब 202 दांत निकले तो ये सारे मुहावरे झूठे साबित हुए।

दरअसल गुड़गांव के एक होटल व्यवसायी के 7 साल के बच्चे के मसूड़ो में सूजन आ गयी। जिसके बाद वह अपने बच्चे को लेकर दिल्ली के एम्स अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने बच्चे के मुंह से 202 असामान्य दांतो को निकाला।
बच्चे के मुंह का एक्सरे किया गया जिसके बाद डॉक्टर यह देखकर दंग रह गए कि बच्ची के मुंह में 202 दांत हैं। दरअसल यह कंपाउंड ओडोनटोम नाम की बीमारी होती है जिसमें के भीतर असामान्य तरी के से कई दांत निकल आते हैं। वहीं एम्स के डॉक्टर अजॉय रॉयचौधरी का कहना है कि अपने आप में यह पहला मामला है जिसमें 202 दांत 7 साल की बच्ची के मुंह से निकले। उन्होंने बताय कि दो घंटे के ऑपरेशन के बाद बच्ची के मुंह से असामान्य दांतो को निकाला जा सका। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि यह समस्या सामान्यत: 10 से 18 साल की उम्र के लोगों में पायी जाती है।
वहीं घरवालों में खुशी का माहौल है, परिवारवालों का कहना है कि बच्ची का सफल ऑपरेशन बच्ची के जन्मदिन के ठीक एक दिन बाद हुआ है। सफल ऑपरेशन से बच्ची को एक बेहतर जीवन मिल सकेगा। आपको बता दें कि इससे पहले भी मुंबई के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने 17 साल के एक युवक के मुंह में से 232 दांत निकाले थे।












Click it and Unblock the Notifications