Child Artist Lipstick Art : करोड़ों की सफेद कार बनी बच्चे की कैनवास, लाल लिप्सटिक से बनाया 'Pure Art', VIDEO

Child Artist Lipstick Art सुर्खियों में है। मासूम ने करोड़ों की सफेद कार को कैनवास बनाकर लाल लिप्सटिक से कमाल की कलाकारी दिखाई। इंटरनेट यूजर्स ने इसे 'Pure Art' करार दिया। child artist lipstick art on white car watch vir

बच्चों की कला कई बार इतनी इनोसेंट होती है कि उसके सामने तमाम शब्द बेमानी लगने लगते हैं। शायद ऐसे ही लम्हे पर लिखा गया, "जब हो जाते सब शब्द मौन अनुगूंज तभी करता अंतर्मन।" Child Artist Lipstick Art की ऐसी ही कला सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में मासूम बालक को लिपस्टिक का इस्तेमाल करते देखा जा सकता है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे Pure art करार दिया।

वीडियो को एक लाख से अधिक व्यूज

वीडियो को एक लाख से अधिक व्यूज

वायरल वीडियो में छोटे से लड़के को सफेद रंग की कार पर लाल लिपस्टिक लगाते देखा जा सकता है। वायरल हो रहे इस वीडियो क्लिप को 1 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। मोरिसा श्वार्ट्ज (@MorissaSchwartz) ने ट्विटर पर ये वीडियो शेयर किया।

मासूमियत पर जमकर लाड़ लुटाए

मासूमियत पर जमकर लाड़ लुटाए

ब्राउन कपड़ा पहने ये मासूम दो-चार साल का लड़का है। चमकीले लाल लिपस्टिक के साथ सफेद कार पर कुछ भी लिखते और आड़ी-तिरछी रेखाएं खींचते दिखे इस बच्चे की मासूमियत पर लोग जमकर लाड़ प्यार लुटा रहे हैं।

अगर कार लवर हैं तो जरूर देखें वीडियो

अगर कार लवर हैं तो जरूर देखें वीडियो

वीडियो देखने का एक नजरिया यह भी है कि अगर आपको कारों से गहरा लगाव है, और अपनी साफ सुथरी गाड़ी के रंग से कोई भी छेड़छाड़ पसंद नहीं, तो आपको बिना पलक झपकाए इस वीडियो को देखने का साहस करना चाहिए। जब एक छोटा बच्चा चमचमाती हुई सफेद कार पर लाल लिपस्टिक से अपनी मासूम कलाकारी कर रहा है तो इस पर गुस्सा भी आ सकता है लेकिन वायरल वीडियो क्लिप को मासूमियत वाले पहलू से देखा जा रहा है।

कार की बॉडी बालमन के कल्पना की कैनवास

कार की बॉडी बालमन के कल्पना की कैनवास

सफेद कार की बॉडी पर हाथ फिरा रहे बच्चे ने अपनी 'इनोसेंट आर्टपीस' तैयार करने के लिए चमकदार लाल लिपस्टिक का इस्तेमाल किया। सफेद कार को अपनी असीमित कल्पना की कैनवास समझते हुए इस बच्चे ने जमकर आड़ी-तिरछी रेखाएं खींचीं। इस पैटर्न को साधारण दृष्टि से कार की बॉडी बिगाड़ना भी माना जा सकता है, लेकिन पॉजिटिव माइंडसेट वाले सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे कमाल की कला करार दिया।

बॉडी शॉप का मालिक बनेगा

बॉडी शॉप का मालिक बनेगा

कार पर रेड लाइन वाली कमाल की आर्टपीस तैयार करने के बाद बच्चे को लिपस्टिक फेंकते देखा जा सकता है। इसके बाद वह अपनी प्यारी छोटी तिपहिया साइकिल पर भाग जाता है। ट्विटर पोस्ट के वीडियो कैप्शन में मॉरिशा (@MorissaSchwartz) ने लिखा, "वह एक दिन एक बॉडी शॉप का मालिक बनेगा।"

नीचे देखें वायरल वीडियो---

चीजों को सुंदर बनाना...बहुत अच्छा किया

कहते हैं कि एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है, ऐसे में इसी आधार पर वीडियो की लोकेशन, बच्चे की एज जैसी चीजों पर अनुमान लगाने और ऊर्जा बर्बाद करने का कोई मतलब नहीं। वायरल वीडियो क्लिप के बारे में नेटिज़न्स ने बहुत कुछ कहा। इनमें एक बड़ा हिस्सा जो कमेंट कर रहा है इससे अंदाजा होता है कि लोग बच्चे की हरकतों का आनंद लेकर खुश हो रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा, "चीजों को सुंदर बनाना...बहुत अच्छा किया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+