चिकन खाने के चक्कर में क्या कर बैठा युवक, पड़ गए लेने के देने
नई दिल्ली। नॉनवेज खानों वालों के लिए शायद यह किस्सा बड़ा ही रोचक हो लेकिन यह बात भी पूरी तरह सच है कि जिस शख्स पर चिकन के चक्कर में पुलिस चौकी के चक्कर काटने पड़ जाएं तब ऐसे में क्या होगा। ऑस्ट्रेलिया में एक ऐसा ही रोचक किस्सा सामने आया। दरअसल ऑस्ट्रेलिया के एक जनाब चिकन खाने के बेहद शौकीन हैं। उन्होंने चिकन के फेर में ट्रैफिक सिग्नल ही तोड़ दिया। इसके लिए उन्हें अच्छा खासा दंड भुगतना पड़ गया।

दरअसल उस शख्स को नैंडोज चिकन का फ्राइड चिकन लेने की हड़बड़ी थी। उन्होंने आव देखा न ताव , चल दिए जनाब अपनी मस्ती में। उन्होंने चिकन के चक्कर में लाल बत्ती के सिग्नल को ही नजरअंदाज कर दिया। फिर क्या चिकन खाने के चक्कर में उनके अच्छी खासी चपत लग गई। दिया।पुलिस ने उस शख्स पर 227 ऑस्ट्रेलियन डॉलर यानि 11007 रुपए का जुर्माना लगा दिया। यानि चिकन तो मिला नहीं साथ में जेब और खाली करनी पड़ गई। अब ऐसे चिकन खाना न खाना बराबर ही है। ऐसा शौक भी किस काम का जिसमें लेने के देने पड़ जाएं।
अगर आप भी चिकन खाने के शौकीन हैं तो जरा संभलकर कहीं इनकी तरह ही कोई बड़ी भूल न कर बैठें। ऐसे में होगा क्या। चिकन भी नहीं मिलेगा और बदले में कोई बड़ा भुगतान न करनाा पड़ जाए।












Click it and Unblock the Notifications