अकेले चूजे ने बिल्ली को सिखाया सबक, पीछे से मारा तो कर दी ऐसी हालत, देखें वीडियो

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों से जुड़े कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। हर वीडियो में कुछ न कुछ नया और अनदेखा देखने को मिल जाता है। अब सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। ये वीडियो चूजे और बिल्ली का है। वायरल हो रहा वीडियो ये सिखा रहा है कि जीवन में साहस होना किसी के लिए कितना जरूरी है। चाहे फिर वो कोई जानवर हो या फिर इंसान। ये वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बिल्ली और चूजे के बीच हुई जंग

बिल्ली और चूजे के बीच हुई जंग

सोशल मीडिया पर जानवरों के अजीबोगरीब वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं। इस बार लोगों को बिल्ली और चूजे के बीच जंग देखने को मिली। इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस चिंता के माहौल में वीडियो देख आपको भी हंसी आ जाएगी। आपको ऐसा लग रहा होगा कि बिल्ली ने चूजे को आसानी से हरा दिया होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। ट्विटर पर इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर सुशांत नंदा (Shushanta Nanda) ने शेयर किया है। जो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है।

बिल्ली चूजों के झुंड के पास पहुंची थी

बिल्ली चूजों के झुंड के पास पहुंची थी

वीडियो में आप देख सकते है कि एक बिल्ली चूजों के झुंड के पास पहुंच जाती है। इसके बाद वो चूजे के सिर पर मारने लगती है। इस बीच एक चूजे को गुस्सा आ जाता है। फिर वो चूजा बिल्ली को पीछे की ओर खदेड़ने लगता है। चूजे की हिम्म्त और साहस देख बिल्ली भी हैरान रह जाती है। इस 7 सेकेंड के वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर आप भी समझ जाएंगे कि आत्मविश्वास हो तो कुछ भी किया जा सकता है।

हजारों लोगों ने देखा वीडियो

हजारों लोगों ने देखा वीडियो

हालांकि इंटरनेट पर लोगों का ध्यान चूजे के एक्सप्रेशन पर जाकर अटक गया और उसी पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। सुशांत नंदा ने इस वीडियो को 13 मई को शेयर किया है। वीडियो को अब तक 8.9 हजार लोगों ने देख लिया है। इसे 1.1 हजार लोगों ने लाइक किया है। जबकि 33 लोगों ने इसपर कमेंट किया है। वहीं 193 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने वीडियो को रीट्वीट किया है। कमेंट बॉक्स में ज्यादातर यूजर्स ने चूजे के साहस की सराहना की है। वहीं एक यूजर ने लिखा है कि 'अपने से कमजोर किसी को न समझो।' हालांकि इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है कि ये वीडियो कब का और कहां का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+