कौन है ये शख्स? जो 90s वाले शाहरुख खान की दिला रहा याद; VIDEO देख रह जाएंगे भौचक्के    

एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट किया कि 90 के दशक के शाहरुख खान की याद दिला दी। वहीं, एक अन्य ने कहा कि मुझे लगा कि यह SRK है। यह शख्स अपने वीडियो से लोगों को गफलत में डाल रहा है।

Shah Rukh Khan Lookalike

आपने फिल्मों में एक ही शक्ल के दो इंसान तो बखूबी देखे होंगे। जैसे सीता-गीता या राम-श्याम। लेकिन, रियल लाइफ में ऐसा कम ही देखने को मिलता है। इन दिनों सोशल मीडिया में एक शख्स 90 के दशक के शाहरुख खान की याद दिलाता नजर आ रहा है। लोग उसे छोटा शाहरुख बुला रहे हैं। वही वही नैन-नक्श, वही स्टाइल।

शख्स के इंस्टाग्राम पर करीब 160 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। लोग भी गफलत में पड़ गए कि वह हमशक्ल है या फिर रियल का छोटा शाहरुख। आइए हम आपकी सभी उलझनों को दूर कर देते हैं....

कौन है 90 के दशक के शाहरुख?

छोटा शाहरुख के नाम से इंस्टाग्राम में अपने वीडियो को लेकर सुर्खियां बटोर रहे शख्स का नाम है सूरज कुमार। यह कोलकाता में पैदा हुए और झारखंड में रहते हैं। सूरज खुद को एक कलाकार बताते हैं। विभिन्न समारोहों और कार्यक्रमों में प्रदर्शन करने से कभी पीछे नहीं हटते। उन्होंने अपने छोटा शाहरुख के नाम से इंस्टाग्राम की आईडी के बायो में लिखा कि आई लव यू सारा मॉम।

मिल रहे ऐसे रिएक्शन

एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट किया, "90 के दशक के शाहरुख खान। एक अन्य कमेंट में लिखा कि ये हैं 90 के दशक के शाहरुख खान। आप बिल्कुल उनके जैसे दिखते हैं। एक शख्स ने यह भी कहा कि शाहरुख खान जब फिल्मों में आए तो ऐसे दिखते थे। एक अन्य ने कहा कि मुझे लगा कि यह एसआरके (शाहरुख खान) का पहला वीडियो है। तब मुझे पता चला कि यह एसआरके के हमशक्ल हैं। कुछ लोग यह भी चाहते थे कि वीडियो में दिख रहा शख्स फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाए। एक यूजर ने कमेंट किया कि उसे कम से कम एक बार मौका तो दीजिए।

इंस्टाग्राम स्टार, 160 हजार फॉलोअर्स

छोटा शाहरुख उर्फ सूरज के इंस्टाग्राम पर करीब 160 हजार फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अब तक इंस्टाग्राम पर अपने लगभग 1800 वीडियो और तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसमें शाहरुख खान की बाजीगर (1993) जैसी फिल्मों के कुछ प्रसिद्ध डायलॉग को कॉपी करते हुए वीडियो भी शामिल हैं।

1980 के दशक में शाहरुख की एक्टिंग करियर की हुई शुरुआत

दिल्ली में पैदा हुए शाहरुख खान ने 1980 के दशक के अंत में फौजी टेलीविजन सीरीज के साथ एक्टिंग करियर की शुरुआत की। 1992 में दीवाना से फिल्मों में डेब्यू किया। इसके बाद उनकी किस्मत और मेहनत रंग लाती रही। एक के बाद एक बॉलीवुड में हिट फिल्में देने के बाद किंग खान का खिताब हासिल किया। उन्हें आखिरी बार 2023 की फिल्म पठान में लीड एक्टर के रोल में देखा गया।

अब शाहरुख एक्शन फिल्म जवान में दिखाई देंगे। यह सितंबर में दुनियाभर में हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी। फिल्म में एक्ट्रेस नयनतारा भी नजर आएंगी। फिल्म में सुनील ग्रोवर, प्रियामणि, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा ​​और रिद्धि डोगरा की भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+