कम से कम OYO खुलवा दो...... कपल ने विधायक से क्यों लगाई ये गुहार? वीडियो देख घूम जाएगा माथा

अकसर पार्क में आपने कपल को क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा होगा। कई बार लोग दोस्तों के साथ भी पार्क का रुख कर लेते हैं। मगर कई बार कपल इसे रोमांस का अड्डा बना देते हैं। यही बात भिलाई के विधायक को रास नहीं आई और वे पार्क में कपल की क्लास लगाने जा पहुंचे। मगर उसके बाद जो हुआ, वो काफी मजेदार और साथ में हैरान कर देने वाला है।

खबर लेने पहुंचे विधायक जी
मामला है छत्तीसगढ़ के भिलाई का, जहां विधायक जी पार्क पहुंचे तो कपल की अच्छे से क्लास लगा दी। विधायक ने कपल से बात की और कहा कि क्यों अश्लीलता फैला रहे हो आप लोग। विधायक और कपल की बातचीत का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Chhattisgarh Bhilai

ऐसे लगा डाली कपल की क्लास
बताते चलें कि वैशाली नगर विधायक रिकेश को शिकायत मिली थी कि नेहरू नगर गार्डन में आकर कपल अश्लील हरकतें करते हैं। ऐसे में विधायक जी ने तुरंत लोगों की शिकायत सुनी और जा पहुंचे कपल की अक्ल ठिकाने लगाने। मगर जब विधायक ने कपल्स से बात की, तो उन्होंने कहा कि ओयो रूम नहीं हैं तो कहां जाएं।

'अब OYO बंद करा दिया तो...'
इसके बाद कपल्स विधायक से ओयो की मांग करने लगे। लड़कियां तो बोलीं कि आपने सब बंद करा दिया और अब पार्क में बैठने भी नहीं दे रहे हो। इस दौरान विधायक से कपल्स बहस करते नजर आए। एक लड़के ने कहा कि वो अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने यहां आया है, या तो आप ओयो खोल दो, या फिर पार्क में ही हमें मिलने दो।

आखिर क्यों बंद हुआ था ओयो?
आपको बता दें कि पिछले साल विधायक रिकेश ने भिलाई में ओयो रूम्स सील कर दिये थे। उन्हें ओयो होटल व्यवसाय के नाम पर गलत काम करने की सूचना मिली थी। अब इसी बात से परेशान कपल्स ने विधायक जी से ओयो खोलने की गुहार लगाई तो वे भी हैरान रह गए। फिल्हाल ये क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+