Video: चेन्नई में तबाही के बीच दिखी इंसानियत! बाढ़ में फंसे कुत्तों को बचाते लोगों को यूजर्स ने किया सलाम
इस स्वार्थ भरी दुनिया में आज भी ऐसे इंसानों की कमी हैं, जिन्हें देखकर हमें अपने समाज पर गर्व होता है।। ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही है, चेन्नई में इन दिनों चक्रवाती तूफान मिचौंग के कारण बाढ़ जैसे हालात हैं। इस बीच एक्स पर शेयर किए गए एक वीडियो में दो लोगों को सड़क के किनारे फंसे दो कुत्तों को बचाते हुए दिखाया गया है।
कुत्तों को किया रेस्क्यू
सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप में एक व्यक्ति को बाढ़ के पानी से बचाने के लिए कुत्तों को एक-एक करके उठाते और एक वाहन के अंदर डालते हुए दिखाया गया है। एक्स अकाउंट पर वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "मानवता अभी भी जीवित है। धन्यवाद, रेस्क्यू टीम।'

लाखों लोगों ने देखा वीडियो
वायरल वीडियो में बाढ़ के पानी में सड़क के किनारे फंसे दो कुत्तों को दिखाया गया है। कुछ देर बाद एक आदमी कुत्तों के पास आता हुआ दिखाई देता है। इसके तुरंत बाद एक अन्य व्यक्ति मदद के लिए आगे बढ़ता है, और कुत्तों को वाहन में रखने के लिए उठाता है। इस क्लिप को लगभग 146.6 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे अब तक तीन हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिले हैं। लोगों ने वीडियो पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दिए हैं।
क्या बोले लोग?
एक एक्स यूजर ने लिखा, 'आप लोगों को सलाम।' वहीं दूसरी यूजर ने लिखा, 'बहुत सुन्दर काम, ऐसे ही बेजुबान जानवरों की मदद करते रहो। वीडियो पर इस तरह की अलग-अलग प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी है।
बताते चलें कि चेन्नई में तूफान मिचौंग अपना कहर बरपा रहा है। जहां देखो वहां से तबाही की तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं। बीते दिनों बीच सड़क पर मगरमच्छ आ धमका, जिससे यातायात भी बाधित हो गया। राह चलते लोगों ने मगरमच्छ का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ। चेन्नई में बारिश ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। अन्य जिलों में भी बारिश की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications