Cheetah Vs Crocodile Video: तीन चीतों पर अकेला भारी पड़ा मगरमच्छ, देखें कैसे मुंह से छीन लिया शिकार

क्रूगर नेशनल पार्क का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें चीते और मगरमच्छ के बीच शिकार के लिए भिड़ंत होने वाली थी।

Cheetah Vs Crocodile Video

चीता पृथ्वी पर मौजूद सबसे तेजी से दौड़ने वाला जीव है। आपने शेर, बाघ, तेंदुए आदि के साथ उसकी झड़प के वीडियो तो बहुत देखे होंगे, लेकिन अब एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा। जिसमें चीता दो मगरमच्छों से लड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। (वीडियो-नीचे)

वायरल वीडियो साउथ अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क का है। वहां पर तीन चीते शिकार की तलाश में निकले थे। कुछ ही देर में उन्होंने नदी किनारे एक छोटे से जानवर को ढेर कर दिया। अब बारी थी पेट भरने की, लेकिन वहां पर चारों ओर खतरा था। ऐसे में वो काफी सतर्क थे।

जैसे ही चीतों ने अपने शिकार को खाना शुरू किया, नदी की ओर से दो मगरमच्छ आते दिखे। उन्होंने शिकार की खुशबू सूंघ ली थी। चीते भी उनको देखकर सतर्क हो गए। मामला एकदम दिलचस्प हो गया था।

पहले तो तीनों चीतों ने मगरमच्छ को डराने की सोची। वो लगातार दहाड़ रहे थे, लेकिन उन दोनों को कोई फर्क नहीं पड़ा। ऐसे में वो शिकार को लेकर भागने लगे। शिकार भारी था और उसे ज्यादा दूर खींचकर ले जाना मुश्किल था। अब बारी अंतिम फैसले की थी।

चीते समझ गए थे कि मगरमच्छ से जीतना उनके बस की बात नहीं है। वो चाहे जितना भी वार कर लें, मगरमच्छ की खाल को नहीं भेद पाएंगे। वहीं मगर का जबड़ा और दांत इतने ताकतवर होते हैं कि वो एक ही बार में चीते को दो भाग में फाड़ दें।

अंत में तीनों चीते वहां से भाग गए और मगरमच्छ ने बाजी मारी। उसने आराम से उस शिकार को खाया। कुछ ही देर में कई दूसरे मगर भी वहां पहुंच गए, लेकिन किसी के हाथ कुछ नहीं लगा।

वीडियो को फिल्माने वाले बॉब और रोजा स्वार्ट ने बताया कि उन्होंने कैंप गेट के बाहर सूखी शिंगवेजी नदी के तल में तीन चीतों को देखा। भीषण गर्मी के बावजूद वो सतर्क थे। वो लड़ाई वाकई बहुत दिलचस्प थी। किसी को नहीं लग रहा था कि चीते आसानी से अपना शिकार छोड़ देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+