Cheetah ka Video: जंगल में आमने-सामने आए शेर और चीता, कौन जीता वर्चस्व की लड़ाई?
Cheetah ka Video: चीते और शेर का एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें दोनों में वर्चस्व की लड़ाई हो रही।

चीता पृथ्वी पर सबसे तेज दौड़ने वाला जीव है, जबकि शेर जंगल का राजा, अगर कभी दोनों का आमना-सामना हो जाए, तो कौन जीतेगा? इस सवाल का जवाब हाल ही में सामने आए एक वीडियो में मिल गया। (वीडियो-नीचे)
वायरल वीडियो साउथ अफ्रीका के मालामाला गेम रिजर्व का है, जिसे असिस्टेंट हेड रेंजर केवन डॉबी ने फिल्माया। वीडियो में आप शेर और चीते के बीच वर्चस्व की लड़ाई को देख सकते हैं। इसमें शेर ने चीते से ज्यादा तेज दौड़ने की कोशिश भी की।
दरअसल चीता घूमते हुए शेर के इलाके में पहुंच गया था। वो वहां शिकार की तलाश में था, तभी उस पर शेर की नजर पड़ गई। अब जंगल का राजा अपने इलाके में घुसपैठ होता देख नाराज हो गया। उसने चीते को सबक सिखाने की ठानी।
शेर ने धीरे-धीरे दौड़ना शुरू किया, जिसे देख चीता भी अलर्ट हो गया। पहले वो कुछ कदम पीछे हटा, लेकिन शेर की रफ्तार बढ़ती ही जा रही थी। ऐसे में चीता समझ गया कि जंगल का राजा उस पर हमला करने आ रहा।
एक सामान्य शेर का वजन 200 किलो के आसपास होता है। रफ्तार को छोड़कर वो हर मामले में चीते से आगे है। ऐसे में अगर चीता उसके हाथ आ जाता तो वो उसे एक ही वार में ढेर कर देता। इस वजह से घुसपैठिए चीते ने वहां से निकलना ही सही समझा।
शेर की रफ्तार देख चीता भी तेजी से भागा। शेर ने काफी दूर तक उसका पीछा किया और आखिर में उसे अपने इलाके से भगाकर ही दम लिया। कुल मिलाकर ये बाजी शेर के नाम रही, जबकि चीता एक खतरनाक शिकारी से अपनी जान बचाने में कामयाब रहा।
वीडियो फिल्माने वाले केवन डॉबी ने कहा कि चीता और शेर दोनों ही मांसाहारी हैं। वे अक्सर शिकार के लिए आपस में प्रतिस्पर्धा करते हैं। शेर झुंड में रहना पसंद करते हैं, जबकि चीते को अकेले रहना पसंद है। इस मामले में चीता, शेर की उपस्थिति से अच्छी तरह वाकिफ था, उसने कुछ दिलचस्प व्यवहार दिखाया।
उन्होंने कहा कि चीता समझदार था, वो शेर से काफी दूरी पर रहा। उसके लिए शिकार से ज्यादा जरूरी अपनी जान थी, ऐसे में उसने उस इलाके से निकलने का फैसला किया, जहां पर शेरों का झुंड पहले से कब्जा जमाकर बैठा था।












Click it and Unblock the Notifications