Cheema Dog: सबको छोड़कर चले गए 'विमधायक जी', सेलेब्रिटी डॉग चीम्स की हुई मौत

डोगेश्वर.. प्रधान जी.. विमधायक जी... और ऐसे कई शानदार शब्दों से शुरू होने वाले चीम्स के मीम्स के बारे में कौन नहीं जानता होगा। हर कोई इन मीम्स को ना सिर्फ देखता बल्कि अपने दोस्तों के साथ शेयर भी करता है। लेकिन इन्हीं मीम्स में नजर आने वाले डोगेश्वर यानी चीम्स अब हमारे साथ नहीं रहे। जी हां! बाल्ट्स के नाम से मशहूर इस डॉगी की कैंसर से मौत हो चुकी है।

चीम्स के फैन्स के लिए ये खबर बेहद दुखी कर देने वाली है। इस मशहूर डॉगी की फैन फॉलोइंग किसी सेलेब्रिटी से भी ज्यादा है। सोशल मीडिया पर मीम्स से फेमस होने वाले इस डॉगी की 18 अगस्त को ही मौत हो गई थी। इसके मालिक ने इंस्टाग्राम के जरिये इस बात की जानकारी दी।

Cheems dog

बाल्ट्स के नाम से भी मशहूर चीम्स के मालिक ने पोस्ट शेयर कर कहा कि डॉगी कैंसर से पीड़ित था। आखिरी थोरेसेन्टेसिस सर्जरी के दौरान वो सो गया और फिर कभी नहीं उठा। हम इस ऑपरेशन के बाद उसके लिए कीमोथेरेपी या फिर किसी अन्य ट्रीटमेंट की व्यवस्था करना चाहते थे। लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है।

शख्स ने डॉगी की कई सारी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की। पोस्ट में आगे लिखा कि दुखी मत होइये। उस खुशी को याद करिये जो बाल्ट्ज ने आपको मीम्स के जरिये दी थी। कोरोना समय पर भी शीबा इनु ने लोगों को आपस में जोड़े रखा। महामारी के दौरान उसने काफी सारे लोगों की मदद की। वो सबकी जिंदगी में काफी सारी खुशियां लेकर आया। लेकिन अब उसका ये मिशन पूरा हो गया है।

कुत्ते के मालिक ने जो वेब साइट बनाई, उसके अनुसार बाल्ट्ज साल 2017 में फेमस हुआ था, जब उसकी तस्वीरें वायरल हो गईं। तुरंत इंटरनेट यूजर्स ने कहा कि वो चीज (खाने का पदार्थ) जैसा दिखता है। और बस फिर क्या था... लोग उसपर जमकर मीम्स बनाने लगे।

साल 2017 के सितंबर महीने में किसी सामान्य दिन की तरह शीबा इनु नस्ल का ये कुत्ता सीढ़ियों पर बैठा था। मेरी मां ने उसकी तस्वीरें लीं और इसे ऑनलाइन पोस्ट कर दिया। हमने कभी सोचा भी नहीं कि वो चीज जैसा नजर आता है। इसके बाद उसकी तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+