गजब का Talent! शख्स ने बड़े बुलबुले के अंदर फुलाए 783 छोटे बुलबुले, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड...देखें Video
नई दिल्ली। Guinness Book of World Records: कहते हैं हर किसी में अलग खासियत होती है, कोई ना कोई यूनीक टैलेंट होता है। जिसने अपने अंदर के टैलेंट को पहचान लिया वह इतिहास लिख देता है। अपने अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए रोजाना अभ्यास की जरूरत होती है। चांग यु-ते (Chang Yu-Te) ने भी अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचाना और निरंतर अभ्यास से विश्व रिकॉर्ड कामय कर दिया। आपको जानकर हैरानी होगी कि चांग यु-ते ने एक बड़े से बुलबुले में छोटे-छोटे 783 बुलबुले फुला कर वर्ल्ड रिकॉर्ड (World Record with Bubbles) बना दिया।

बुलबुलों संग शख्श ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
सोशल मीडिया (social media) पर इन दिनों गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के फेसबुक पेज से पोस्ट किया गया वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स साबुल से बने एक बड़े बुलबुले (Bubbles) के अंदर कई बुलबुले फुला रहा है, हारानी की बात यह है कि बड़ा बुलबुला फूटने का नाम नहीं लेता। बुलबुलों के साथ खिलवाड़ करने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि चांग यु-ते है।

बड़े बुलबुले के अंदर फुलाए 783 छोटे बुलबुले
वायरल हो रहे वीडियो के पहले दो मिनट तक चांग यु-ते बड़े से बुलबुले में लगातार फूंक मारकर छोटे-छोटे बुलबुले बनाते हैं। वीडियो देखने में बहुत शानदार लगता है, बुलबुले के अंदर ढेर सारे बुलबुले मोतियों की तरह नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चांग यु-ते ने बड़े से बुलबुले के अंदर 783 छोटे बुलबुले फुलाकर रिकॉर्ड बना दिया। दुर्भाग्यवश 783 छोटे बुलबुलों का भार बड़ा बुलबुला ज्यादा देर तक संभाल नहीं पाया और अंत में फूट जाता है।

हाथ पर बुलबुला उछालने का भी रिकॉर्ड
बताया जा रहा है चांग यु-ते ने इस रिकोर्ड के साथ-साथ साबुन के बुलबले को हाथ पर कई बार उछाल कर भी रिकॉर्ड बनाया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो के अंत में चांग यु-ते बुलबले को हाथ पर उछालते देखे जा सकते हैं। वह ऐसा तब तक करते हैं जब तक कि बुलबुला फूट नहीं जाता। चांग यु-ते के इस टैलेंट को देख सोशल मीडिया पर यूजर्स हैरान हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स हैरान
इंटरनेट पर चांग यु-ते का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, अब तक 8 हजार से अधिक लोग वीडियो को देख चुके हैं। कई यूजर्स ने वीडियो में मजेदार कमेंट भी किया है, लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, मैं हैरान हूं ये देख कि कैसे कोई शख्स एक सांस में इतने बुलबुले फुला सकता है। चांग यु-ते ने बड़े बुलबुले को बिना फोड़े उसके अंदर 783 बुलबुले फुला दिए, हैरानी की बात है।
यहां क्लिक कर देखें वीडियो।
यह भी पढ़ें: डॉ. मसूद अख्तर : कोरोना संक्रमित IAS की मौत, छतरपुर में जिला कलेक्टर रहते बनाया था यह अनूठा रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications