वीडियो: डिब्बे में फंसी गर्दन तो तड़पने लगी बिल्ली, एक आदमी ने बचाई जान
जानवरों और इंसानों का रिश्ता बहुत पुराना है। कभी जानवरों से इंसानों की मदद की है तो वहीं इंसानों ने भी जानवरों की मदद कई मौकों पर की है।
नई दिल्ली। जानवरों और इंसानों का रिश्ता बहुत पुराना है। कभी जानवरों से इंसानों की मदद की है तो वहीं इंसानों ने भी जानवरों की मदद कई मौकों पर की है। एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने पर पता चलता है कि एक बिल्ली की गर्दन एक डिब्बे में फंस गई है और वो बिल्ली अपनी गर्दन उस डिब्बे से बाहर नहीं निकाल पा रही हैं।

ऐसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति आते हैं और बिल्ली की गर्दन को उसे डिब्बे से बाहर निकालने की कोशिश करते हैं। पहली बार कोशिश करने पर उस बिल्ली की तस्वीर बाहर नहीं निकल पाती है। पर बाद में फिर वो बुजुर्ग व्यक्ति आते हैं और बिल्ली की गर्दन में फंसे हुए प्लास्टिक के डिब्बे को बाहर निकाल देते हैं।
जैसे ही बिल्ली की गर्दन बाहर निकलती है तो बिल्ली कुछ भी नहीं देखती है और बहुत तेज स्पीड में वहां से भाग जाती है। बिल्ली को यूं ही भागते हुए देखने पर वो व्यक्ति मुस्कुराते हैं। इस तरह से बिल्ली की जान बच जाती है।












Click it and Unblock the Notifications