बिल्ली का क्रिसमस गिफ्ट! परिवार वालों को दे डाला खतरनाक जहरीला सांप, देखने वालों के उड़े होश
क्रिसमस की तैयारियां कर रहे परिवार के सदस्यों के होश उस वक्त उड़ गए, जब गिफ्ट्स के बीच एक जहरीला सांप नजर आया। स्नैक कैचर ने कहा कि ऐसे क्रिसमस गिफ्ट की उम्मीद किसी ने भी नहीं की होगी।

Snake under Christmas tree: क्रिसमस के आते ही घरों में एक अलग ही लेवल की एक्साइटमेंट देखने को मिलती है। बच्चे हों या फिर बड़े, सभी को क्रिसमस बेहद पसंद होता है। इसके नजदीक आते ही लोग घरों में खूब सजावट करते हैं। बच्चों के लिए शानदार गिफ्ट्स लेकर आते हैं। सजावट और गिफ्ट्स की बात करें, तो ये हर घर में होता ही है। इसी तरह की कुछ सजावट और तैयारियां क्वीनलैंड फैमिली में भी हो रही थीं। लेकिन घर में पाली हुई बिल्ली ने क्रिसमस ट्री और अन्य गिफ्ट्स के अंदर कुछ ऐसा रख दिया, जिसके बारे में जानकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। क्रिसमस की धूम में खोए हुए परिवार वालों को भी जब इस बारे में पता चला, तो उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई।

क्रिसमस की हो रही थी तैयारियां
क्रिसमस में सबसे ज्यादा उत्सुकता अगर किसी चीज की होती है, तो वो हैं गिफ्ट्स। छोटे बच्चों के लिए सैंता किसी मैजिकमैन से कम नहीं होता। जो रात में चुपके से आकर उनके लिए प्यारे प्यारे सरप्राइज लाकर रखता है। लेकिन जरा सोच कर देखिये, इन सरप्राइज के साथ आपको या फिर आपके परिवार के किसी सदस्य को कुछ ऐसा नजर आए, जिसकी आपने कल्पना भी ना की हो तो क्या होगा?

बिल्ली का खौफनाक गिफ्ट
डेली स्टार की खबर के मुताबिक, क्वीनलैंड का परिवार भी क्रिसमस की तैयारियां ही कर रहा था। तभी घर में पाली हुई बिल्ली कहीं से सांप उठाकर ले आई और क्रिसमस ट्री में कहीं गिरा दिया। ये सांप कोई ऐसा वैसा सांप नहीं था, बल्कि खतरनाक विषैला काला सांप था।

कुंडली मारे बैठा था जहरीला सांप
परिवार ने जब ये खतरनाक सांप देखा, तो उनके होश ही उड़ गए। इसके बाद स्नेक कैचर को बुलाया गया। सांप पकड़ने वाले गुंटर ग्लासर ने इसकी कुछ तस्वीरें भी पोस्ट कीं। इसमें क्रिसमस गिफ्ट्स के आस-पास सांप को कुंडली मारे बैठा हुआ देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सांप छोटा था इसलिए बिल्ली को कुछ नुकसान नहीं पहुंचा पाया होगा। इसलिए बिल्ली को खुद पर गर्व हो रहा होगा।

हैरान रह गए परिवार के लोग
उन्होंने कहा कि परिवार में सभी लोगों को सांप काफी पसंद हैं। लेकिन इस परिवार ने सांप को छुआ नहीं। ये बेहद अजीब क्रिसमस गिफ्ट था। घटना के बारे में सुनकर लोग भी काफी हैरान हैं। बिल्ली कहीं से सांप को पकड़कर ले आई और क्रिसमस गिफ्ट में उसे उठाकर रख दिया।












Click it and Unblock the Notifications