इस नरभक्षी जोड़े ने 30 लोगों को मारकर खाया, शरीर के अंगों का बनाया अचार
ये चौंकाने वाला मामला दक्षिणी रूस के क्रासनोदर इलाके का है, जहां कथित नरभक्षी पति-पत्नी का खुलासा हुआ है।
Recommended Video

मॉस्को (रूस)। क्या आपने किसी ऐसे परिवार को बारे में सुना है जो लोगों को मारकर उन्हें खा जाता हो। ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक कथित नरभक्षी परिवार ने माना है कि उन्होंने 30 लोगों की न केवल हत्या की, उनके शरीर के अंगों को खाया भी है। उन्होंने पुलिस के सामने इस बात को कबूल किया है।
18 साल में 30 लोगों को बनाया शिकार
ये चौंकाने वाला मामला दक्षिणी रूस के क्रासनोदर इलाके का है, जहां कथित नरभक्षी पति-पत्नी का खुलासा हुआ है। इनकी पहचान 35 वर्षीय दमित्री बकशीव और नतालिया बकशीव के तौर पर हुई है। नरभक्षी पति-पत्नी ने कबूल किया है कि पिछले 18 साल में 30 लोगों को मारा है। इतना ही नहीं उन्होंने मारने के बाद उनको खा भी लिया है।

रूस में गिरफ्तार हुआ नरभक्षी कपल
इस खुलासे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की जिसमें कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। पुलिस की जांच में पता चला कि इस नरभक्षी पति-पत्नी ने अपने घर में एक तहखाना बनाया हुआ था। यहीं पर वो लोगों को मारने के बाद उनके बॉडी पार्ट्स रखते थे। इतना ही नहीं कई बार तो वो अपने शिकार को मारने के बाद उनके बॉडी पार्ट्स के साथ तस्वीरें भी खिंचाते थे।

पति-पत्नी ने कबूला अपना अपराध
पुलिस की पूछताछ में 35 साल के दमित्री बकशीव ने कबूल किया है कि उसने ये खूनी खेल 1999 में शुरू किया। इस संबंध में दमित्री की एक तस्वीर भी उसकी शिकार बनाई गई 35 वर्षीय महिला के साथ जारी हुई है। वहीं अगर दमित्री की पत्नी 42 वर्षीय नतालिया की बात करें तो वह पेशे से नर्स है। पूरे मामले के खुलासे के बाद दमित्री के पत्नी नतालिया की मनोरोग से जुड़े टेस्ट किए गए हैं। इस टेस्ट में नतालिया पूरी तरह से स्वस्थ मिली है। इस जांच के बाद साफ हो गया कि नतालिया पूरी तरह से ठीक है, उसने जो भी किया पूरे होशोहवास में किया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
फिलहाल पुलिस जांच में इस कपल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें ये नरभक्षी क्लास लेते नजर आ रहे हैं। रूस की पुलिस ने जांच में पाया है कि कथित नरभक्षी बकशीव और नतालिया लोगों को मारने बाद उनके शरीर के अंगों को काटकर फ्रीजर में रखते थे। खुलासे में पता चला है कि ये पति-पत्नी उन शरीर के अंगों में मसाला और नमक लगाकर अचार बनाता था और फिर उसे खाता था। पुलिस को जांच में कई शरीर के अंग मिले हैं।

आरोपी लोगों के मारने के बाद सेल्फी भी लेते थे
इस कथित नरभक्षी जोड़े को उस समय गिरफ्तार किया गया जब दमित्री का फोन किसी दूसरे शख्स को मिल गया। उसने फोन में देखा तो इसने शवों के साथ सेल्फी ली थी। उस शख्स ने तुरंत ही मामले की शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने मान लिया कि उन्होंने 30 लोगों को मारा है। उनके बॉडी पार्ट्स को खाया है।












Click it and Unblock the Notifications