बीच शादी में दर्द से चीख पड़ी दुल्हन!घरवाले लेकर भागे अस्पताल, फिर...
नई दिल्ली, 16 सितंबर: किसी लड़के या लड़की के लिए उसकी शादी का दिन बेहद ही खास होता है। दुल्हन के वेश में लड़की कई सपने सजाए अपनी लाइफ के नए पड़ाव का स्वागत करने के लिए तैयार होती है। मगर सोचिए दुल्हन की एक छोटी से गलती उसे अस्पताल पहुंचा दे, तो इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता है। कनाडा में एक लड़की के साथ बीच शादी में ऐसा हादसा हुआ, जिससे वह अस्पताल पहुंच गई। टिकटॉक पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

होराह डांस के दौरान हुआ हादसा
दरअसल कनाडा के वैंकुवर की रहने वाली चेल्सी की शादी लगभग निपट ही गई थी। वह डांस की तैयारी कर रही थीं। शादी में आए मेहमानों ने उन्हें होराह (एक तरह का डांस) करने के लिए कहा। चेल्सी तैयार हो गईं। 'होराह' एक यहूदी डांस है। इसमें दूल्हा और दुल्हन को कुर्सी पर बैठाया जाता है, उनकी कुर्सी को शादी में आए गेस्ट ऊपर नीचे करते हैं।

लंगड़ाते हुए पहुंची हॉस्पिटल
शादी में डांस आराम से हो रहा था, तभी चेल्सी अपना संतुलन खो बैठीं। वह सीधे कुर्सी से फर्श पर आ गिरीं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। टिक टॉक पर वायरल हो रहे वीडियो में नवविवाहित चेल्सी अपनी शादी की पोशाक और हैवी बूट पहने हुए अस्पताल से बाहर निकलती दिखाई दे रही हैं। पहली क्लिप में उसे अपनी शादी की पोशाक और एक बड़े बूट में अस्पताल से बाहर लंगड़ाते हुए दिखाया गया है।

चेल्सी ने बताया वह क्यों गिरी
चोटिल होने के बावजूद चेल्सी और उसका पति ने अपना संयम नहीं खोया। वे अच्छे सभी के साथ पेश आए। बाद में चेल्सी को व्हीलचेयर पर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चेल्सी के एक पैर पर प्लास्टर बांधा गया। चेल्सी ने वीडियो शेयर करते हुए फॉलोवर्स के साथ अपने अनुभव शेयर किए। चेल्सी ने कहा कि डांस फ्लोर अधिक फिसलना था, इसलिए वह हादसे की शिकार हो गई।

अपनी ही ड्रेस में उलझकर गिरी दुल्हन
शादियों में दुल्हनों का घायल होना कोई नई बात नहीं है। पिछले साल, ब्रिटेन की एक दुल्हन ने शादी समारोह के दौरान अपनी ही पोशाक में उलझकर अपना पैर तोड़ लिया था। 7 अगस्त को लंकाशायर के बर्नले में 40 साल की सैम ग्राहम अपने प्रेमी डेव के साथ शादी के बंधन में बंध गए। मिरर यूके के साथ एक साक्षात्कार में दुल्हन ने स्वीकार किया कि वह नशे में थी जब वह सामने के दरवाजे से गलियारे में चल रही थी।

दो जगह से टूटा पैर
सैम ने बताया कि, मैंने अपनी शादी की पोशाक को अपने पैरों में फंसा लिया। जिसके चलते में मुंह के बल नीचे गिर पड़ी। पहले तो सैम ने दर्द को नज़रअंदाज़ किया लेकिन जब यह असहनीय हो गया, तो वह हॉस्पिटल ले जाई गईं। स्कैन से पता चला कि नवविवाहित को दो हेयरलाइन फ्रैक्चर हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications