एक हाथ में कैमरा और दूसरे हाथ से डांस मूव्स, कैमरामैन का ये अंदाज आपको भी फिदा कर देगा

एक पुरानी कहावत है: "ऐसे नाचो जैसे कोई देख ही ना रहा हो"। लेकिन इस डिजिटल युग में कहां कोई बात छिपती है। अकसर नाच गाने के वीडियोज रिकॉर्ड हो जाया करते हैं। ऐसे में कई बार ऐसे शानदार क्लिप लोगों के सामने आ जाते हैं, जिनकी किसी ने कभी उम्मीद भी नहीं की होती।

ऐसा ही कुछ हुआ एक वेडिंग कैमरामैन के साथ, जो शादी के जश्न के दौरान मेहमानों की डांस परफॉर्मेंस रिकॉर्ड कर रहा था, लेकिन अब उसका खुद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

@PunjabiTouch

वायरल वीडियो में एक शादी के फोटोग्राफर को रिकॉर्डिंग करते समय मेहमानों के साथ पूरी एनर्जी के साथ डांस फ्लोर पर शामिल होते देखा जा सकता है। एक हाथ में अपना कैमरा संतुलित करते हुए और दूसरे हाथ से अपने डांस मूव्स दिखाते हुए, शख्स ने शादी में बड़ी ही खूबसूरती के साथ डांस किया।

कैमरा हैंडलिंग और डांस मूव्स के बीच तालमेल बैठाते हुए शख्स ने शानदार तरीके से परफॉर्म किया तो लोग भी देखते ही रह गए। अब ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कैमरामैन और मेहमान अबीर अरोड़ा द्वारा गाए गए गाने 'लौंग मारे लश्करे' की धुन पर नाचते नजर आए। गाने के बोल हैं, "अड़ियां ढोह के पैइयां झांझरा। लौंग मारे लश्करे कंगना तेरा नी सानू करे इशारे।"

वीडियो को एक्स हैंडल पंजाबी टच द्वारा साझा किया गया था और सोशल मीडिया पर इसे लगभग 2 लाख बार देखा गया है, साथ ही कई लोगों ने टिप्पणी अनुभाग में वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है।

वायरल वीडियो...

एक यूजर ने टिप्पणी की, "कैमरामैन अब आधार कार्ड के लिए पात्र है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+