Camel in Las Vegas Restaurant : अमेरिकी ऊंट फ्रेंच फ्राइज खाने का शौकीन, मालिक के साथ पहुंचा रेस्त्रां, VIDEO
Camel in Las Vegas Restaurant वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऊंट फ्रेंच फ्राइज खाने पहुंचा था। Camel in Las Vegas Restaurant drive thru viral video Fergie camel french fries
Camel in Las Vegas Restaurant वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, भारत में अजब-गजब कारनामे करने वाले लोगों को तो आपने खूब देखा होगा, लेकिन क्या कभी अमेरिकी शहर में ऊंट की सवारी के बारे में सुना है ? लास वेगास में एक शख्स खाने की दुकान पर जाने के लिए ऊंट पर सवार होकर पहुंचा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि फ्रेंच फ्राइज खाने के लिए इस व्यक्ति ने ऊंट की सवारी का फैसला लिया, किसी ने इनकी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी, जो वायरल हो रही है।

ऊंट के साथ पैदल यात्रा
अमेरिका के नेवादा में ऊंट से रेस्त्रां पहुंचे शख्स की वीडियो वायरल हो रही है। रेस्त्रां के ड्राइव थ्रू में खाने का सामान लेने पहुंचा ये व्यक्ति ऊंट के साथ पैदल आया था। अमेरिकी शहर की ये घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

नेवादा का कस्टमर लास वेगास पहुंचा
अमेरिका के लास वेगास में अपने ऊंट के साथ रेस्तरां के ड्राइव-थ्रू तक गए शख्स की वायरल वीडियो पर इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक नेवादा के एक व्यक्ति ने अपने ऊंट के साथ लास वेगास में इन-एन-आउट रेस्त्रां जाकर लोगों को चौंका दिया।

ऊंट रेस्त्रां पहुंचा, चौंक गए लोग
रिपोर्ट के मुताबिक ड्रोमेडरी ऊंट का नाम Fergie है। ऊंट अपने मालिक के साथ रेस्त्रां के ड्राइव-थ्रू में पहुंचा। वीडियो में देखा जा सकता है कि रेस्त्रां के पास इतने बड़े जानवर को अपने आसपास देखकर फास्ट फूड चेन के कर्मचारी भी दंग रह गए। ड्राइव-थ्रू में आने वाले दूसरे लोगों को भी ऊंट देखकर काफी सरप्राइज हुआ।

ऊंट ड्राइव थ्रू की विंडो पर पहुंचा
अमेरिकी रेस्त्रां में ऊंट की यात्रा का वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। Now This News ने ट्विटर पर ऊंट Fergie का वीडियो शेयर किया है। घटना चार अक्टूबर की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में ऊंट के हैंडलर ब्रैंडन नोबल्स को ऊंट के साथ ड्राइव-थ्रू की विंडो के पास धीमी गति में जाते देखा जा सकता है।

12 साल का ऊंट, फ्रेंच फ्राइज का शौकीन
वीडियो में देखा जा सकता है कि रेस्त्रां से ऑर्डर रिसीव करने के बाद ऊंट के मालिक ने जो कुछ भी खरीदा ऊंट उसकी खुशबू महसूस करते देखा जा सकता है। ट्विटर पर वीडियो कैप्शन में लिखा गया, सर, यह एक इन-एन-आउट बर्गर है।

ऊंट को फ्रेंच फ्राइज बहुत पसंद है
ऊंट का हैंडलर ऊंट Fergie को लेकर गत 4 अक्टूबर को लास वेगास के फास्ट फूड ड्राइव-थ्रू में पैदल यात्रा कर पहुंचा। स्टोरीफुल की रिपोर्ट के मुताबिक ऊंट Fergie की एज 12 साल है। वीडियो कैप्शन के मुताबिक ऊंट को फ्रेंच फ्राइज बहुत पसंद है।
नीचे देखें वीडियो---
इंस्टाग्राम यूजर्स का रिएक्शन
वीडियो पर लोग रोचक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। प्रतिक्रियाओं की श्रृंखला में कुछ लोगों ने इसे पशु का शोषण करार दिया। कुछ लोगों ने कहा कि वेगास में कुछ भी हो सकता है। कुछ लोगों ने कहा कि ऊंट को पूरे शहर का टूर करने का अधिकार है। एक अन्य यूजर ने कहा कि वे सड़कों पर आकर इस ऊंट को आदर के साथ निहारना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications