OMG! बछड़े के माथे पर धोनी का लकी नंबर 7
लॉरेटो, पेंसिलवेनिया। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का लकी नंबर सात यानी सेवेन है और पेंसिलवेनिया के लॉरेटो में एक ऐसा बछड़ा है जिसके लिए माथे लिखा सात का अंक धोनी की ही तरह लकी साबित हुआ है। इस सात नंबर ने अगर धोनी की कप्तानी बचाई तो इसी सात नंबर ने इस बछड़े की जान बचाई है।

लॉरेटो के वोल वुड फॉर्म्स में एक बछड़ा है जिसका नाम है बेबी बेन। इस बछड़े को पिट्सबर्ग से चोर चुरा तो लाए लेकिन वह इसे वोल वुड फॉर्म हाउस के बाहर छोड़कर भाग गए।
जब उन्होंने इस बछड़े के माथे पर सात का अंक लिखा देखा तो वह डर गए। डर की वजह से वह बछड़े को वहीं पर छोड़कर चले गए।
इस फार्म हाउस की ओर से बछड़े की फोटोग्राफ को फेसबुक पेज पर पोस्ट किया गया है।
दरअसल वोल वुड फॉर्म्स के मालिकों को जब इस तरह की खबरें पता लगीं तो उन्होंने सोचा कि क्यों न उस जगह पर ही जाकर इस बात के बारे में पता लगाया जाए। जब उन्होंने इस बछड़े को देखा तो वह भी हैरान रह गए।
फार्म हाउस की मालकिन के मुताबिक बेबी बेनी वाकई बहुत प्यारा है। फार्म हाउस के मालिक अब इस बछड़े का पूरा ध्यान रख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications