47 साल पुरानी 'गर्लफ्रेंड मर्डर' मिस्ट्री! 26 वर्ष बाद मिला था कंकाल, लक्जरी कार देने वाले ब्वॉयफ्रेंड पर शक
नई दिल्ली, 30 सितंबर। कई बार सबूतों के अभाव में क्रिमिनल बच जाते हैं और उसकी सजा किसी दूसरे को भुगतनी पड़ती है। जबकि कुछ मामले ऐसे भी सामने आते हैं, जिसमें लंबे समय तक पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगता और मजबूर होकर केस बंद करना पड़ता है, लेकिन आज की तकनीकी ने अपराधियों तक पुलिस की पहुंच आसान कर दी है। एक 47 साल पुराने मर्डर केस की गुत्थी सुलने से ये बात साफ हो जाती है कि अब अपराध करने वाले किसी भी शख्स का बच पान संभव नहीं है।

47 साल पुरानी मर्डर मिस्ट्री
अमेरिका के वर्जीनिया में एक हैरान कर देने वाले मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हुआ है। जिसमें आज से 47 साल पहले 8 फरवरी 1947 को हुए एक हत्या के मामले का खुलासा किया गया है। हत्या के 26 साल बाद मिले कंकाल के परीक्षण के बाद ये दावा वर्जीनिया पुलिस ने किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 26 साल पहले मिले 17 वर्षीय किशोरी के कंकाल से उसकी मौत की मिस्ट्री से पर्दा उठ चुका है।

DNA परीक्षण से हुआ खुलासा
17 वर्षीय किशोरी की मौत के 26 साल मिले अवशेषों की पहचान के लिये खास तरीका अपनाया गया। डीएनए परीक्षण के बाद उसकी सौतेली बहन से मृतका का डीएनए मैच हो गया। अमेरिका के में स्काई न्यूज में छपी एक एक आर्टिकल के अनुसार, मरने वाली किशोरी का नाम पेट्रीसिया एग्नेस गिल्डवी था।

26 साल बाद मिले अवशेष
उसे आखिरी बार 8 फरवरी, 1975 को वर्जीनिया के फेयरफैक्स शहर में देखा गया था। उस समय वो पेट्रीसिया एग्नेस की उम्र करीब 17 वर्ष थी। जिसके बाद करीब 26 साल बाद 21 सितंबर 2001 को वर्जीनिया के मैकलीन स्थित एक अपार्टमेंट के पीछे खाईं में एक कंकाल के अवशेष मिले। इसका पता उस वक्त चला जब वहां कोई निर्माण कार्य हो रहा था।

पुलिस का दावा पेट्रीसिया की हुई हत्या
अवशेषों से यह भी पता चला कि पेट्रीसिया एग्नेस एक अफ्रीकी-अमेरिकी महिला थीं। अवशेष की शुरुआती जांच में ये पता चला कि पेट्रीसिया की हत्या कर दी गई थी। उसके सिर पर बंदूक की गोली के निशान मिले थे। पेट्रीसिया की हत्या के मामले की जांच करने वाले जासूसों ने ओथ्रम की मदद ली। जिसमें पता चला कि अवशेष एक श्वेत किशोरी का है। बता दें कि ओथ्रम एक अमेरिकी बेस्ड डीएनए परीक्षण और फोरेंसिक-ग्रेड जीनोम एजेंसी है।

सौतेली बहन ने खोले राज
पेट्रीसिया के परिजनों की तलाशी और संपर्क करने पर पुलिस अधिकारियों को उसकी सौतेली बहन के बारे में पता चला। पेट्रीसिया की बहन वेरोनिक डुपर्ली ने हत्या की कहानी साझा की। अवशेषों और डीएनए की जांच करते समय दोनों का मिलान हुआ। डुपरली ने खुलासा किया कि गिल्डवी उस समय एक वृद्ध व्यक्ति को डेट कर रही थी। उसके ब्वॉयफ्रेंड ने उसे एक सफेद कैडिलेक एल्डोरेडो दी थी, जिसे वो चला रही थी। अब पुलिस पेट्रीसिया के प्रेमी को ढूंढ रही है। अनुमान है कि उसने ही पेट्रीसिया की हत्या की थी। उसका प्रेमी वर्जीनिया के विएना शहर में चर्च स्ट्रीट और वकील रोड के पास अब बंद हो चुके असबाब की दुकान में काम कर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications