CA को डेट करना लड़की को पड़ गया भारी, ब्रेकअप के बाद गर्लफ्रेंड को भेजा पूरा का पूरा हिसाब
सोशल मीडिया के इस युग में आपने कपल के ब्रेकअप की एक से बढ़कर एक कहानियां सुनी होंगी। अलग होने के बाद कई बार कपल अच्छे दोस्त बनकर एक दूसरे के साथ जिंदगी जीते हैं। वहीं कुछ कपल ऐसे भी होते हैं जो अलग होने के बाद एक दूसरे का मुंह तक देखना पंसद तक नहीं करते और अकसर लड़ाई झगड़े में अपने खर्च किये हुए पैसे का हिसाब तक मांग लेते हैं।
सोशल मीडिया पर ऐसा ही हिसाब मांगने का एक क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़के ने लड़की से अलग होने के बाद अपने पूरे खर्चे का हिसाब भेज दिया। इसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि भाई रिलेशनशीप को बिजनेस समझता है। वहीं किसी का कहना है कि भाई अगर लड़की ने हिसाब मांगा तो तूं दे भी नहीं पाएगा, अब ब्रेकअप की ये मजेदार स्टोरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

ट्विटर पर @sehahaj नाम के अकाउंट से ये पोस्ट शेयर किया गया है जो वायरल हो रहा है। लड़की ने पोस्ट के ऊपर लिखा है कि CA में सी का मतलब चिंदी चोर होता है। इसके बाद उसने लिखा कि मेरी रूममेट ने एक बार आदित्य नाम के एक CA को डेट किया था और उसने अपने रिलेशनशिप के दौरान उसके द्वारा किए गए सभी खर्चों की एक एक्सेल शीट भेज दिया।
इसके बाद उसने कहा कि सब कुछ ठीक था लेकिन उसे इस बात से नफरत है कि लड़का उन दोनों के बीच खर्चा कैसे देखता था। बिलों को तो स्प्लिट करवाता ही था मगर गिफ्ट भी कैश ऑन डिलीवरी पर भेजता था उसको। ऐसे में जब दोनों का ब्रेकअप हुआ, तो उसने अपने सभी खर्चों का एक एक्सेल शीट भेजा जिसमें 18% टैक्स के साथ उसके बर्थडे के गिफ्ट भी शामिल थे। लड़के ने और भी कई सारी चीजों का हिसाब लगा कर रखा हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications