'अकेली कमाने वाली हूं, मुझे कर्ज चुकाना है...' फिर वायरल हुआ Byju's की महिला कर्मी का VIDEO
Byju's woman worker: ए़डटेक कंपनी बायजू की मुश्किलें खत्म होती नजर नहीं आ रही हैं। रेड से लेकर छंटनी तक, महीनों से ये शानदार स्टार्ट अप संकट की स्थिति में है। बीते दिनों एक महिलाकर्मी का वीडियो वायरल हुआ था, जो अपने सीनियर्स पर गुस्सा निकाल रही थी। अब और एक महिला कर्मचारी का रोते हुए वीडियो सामने आया है।
लिंक्डइन पर पोस्ट किए वीडियो में महिला ने कंपनी के साथ अपना अनुभव साझा किया है। महिला ने वीडियो में सरकार से मदद मांगते हुए कंपनी पर कर्मचारियों और ग्राहकों से धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।

पिछले डेढ़ साल से बायजू में अकेडमिक स्पेशलिस्ट के रूप में कार्यरत आकांशा खेमका ने कहा कि वे घर में कमाने वाली अकेली हैं और बायजू उनका बकाया वापस नहीं दे रहा है। महिला ने भावुक होकर बताया कि उन्होंने मेरे वेरियेबल और छुट्टियों का हिसाब नहीं किया। इसके साथ ही मुझे एक लेटर भेजकर तुरंत इस्तीफा देने को कहा।
आकांक्षा ने रोते हुए कहा कि मैं परिवार में एकमात्र कमाने वाली सदस्य हूं। मेरे पति बीमार हैं और मुझे कर्ज चुकाना है। अगर वे मेरी सैलरी नहीं देंगे तो मैं कैसे जिंदा रहूंगी? कैप्शन में महिला ने लिखा कि बायजू कर्मचारियों के साथ-साथ ग्राहकों के साथ भी धोखाधड़ी कर रहा है।
बताते चलें कि कंपनी पिछले कई महीनों से परेशानी का सामना कर रही है। छापेमारी के साथ-साथ कंपनी ने अपने फाइनेंशियल अकाउंट्स को भी समय से अपडेट नहीं किया। कई अमेरिकी बेस्ड कंपनियों ने बायजू पर आधा बिलियन डॉलर छुपाने का भी आरोप लगाया है, जिसपर पहले ही केस चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications