लंच ब्रेक में बर्गर किंग गए कर्मचारी को जॉब से निकाला, कोर्ट से जीता 17 लाख रुपये का मुकदमा
इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड में कर्मचारी को इसलिए नौकरी से निकाल दिया गया कि उसने अपने सीनियर्स को बिना बताए लंच ब्रेक ले लिया, लेकिन कोर्ट में अब उसकी बड़ी जीत हुई है।

BMW Worker Wins Rs 17 Lakh Lawsuit: आपने कभी ऐसा सुना है कि किसी कर्मचारी को सिर्फ इस बात पर नौकरी से निकाल दिया हो कि उसने लंचब्रेक लिया है। शायद नहीं, लेकिन ऐसा हुआ है इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड में कर्मचारी को इसलिए नौकरी से हाथ धोना पड़ा कि उसने अपने सीनियर्स को बिना बताए लंच ब्रेक ले लिया, जिसके बाद उसकी जॉब चली गईं, लेकिन अब यही कर्मचारी लंबी लड़ाई के बाद कोर्ट में अपना मुकदमा जीता और अच्छा-खासा मुआवजा हासिल किया है।

ऑक्सफोर्ड में रेयान पार्किंसन को जॉब से निकाला
दरअसल, ये घटना साल 2018 की है, जब ऑक्सफोर्ड में रेयान पार्किंसन नाम का कर्मचारी, जो कि BMW कंपनी में जॉब करता था, उसने अपने सीनियर्स को बिना बताए एक घंटे का लंच ब्रेक ले लिया और लेकर बर्गर किंग में जाकर बर्गर खाने लगा। जिसके बाद इसकी जानकारी मिली तो उसे नौकरी से निकाल दिया गया। पूर्व बीएमडब्ल्यू कर्मचारी ने बर्गर किंग में एक घंटे से ज्यादा का लंच ब्रेक लिया था।

लंच ब्रेक के लिए बर्गर किंग गया था कर्मचारी
बता दें कि रेयान पार्किंसन ने 2018 में ऑक्सफोर्ड में बीएमडब्ल्यू फैक्ट्री में शाम की इवनिंग शिफ्ट के दौरान बर्गर किंग जाने के लिए एक घंटे से अधिक समय का अघोषित ब्रेक लिया था, जिसके बाद अपनी अनुचित बर्खास्तगी के लिए जीआई समूह, एक भर्ती एजेंसी पर मुकदमा दायर किया और अपने टर्मिनेशन को गलत ठहराया।

17 लाख से ज्यादा का मुआवजा मिला
जिस पर अब मामले की सुनवाई करने के बाद कोर्ट ने रेयान को £16,916 यानि 17 लाख से ज्यादा का मुआवजा दिया है। पार्किसन ने बताया कि रिक्रूटमेंट इसी कंपनी के जरिए हुआ था और उसने आरोप लगाया कि नस्लभेद की वजह से उसके साथ ऐसा किया गया। पार्किंसन साल 2019 में भी 3 महीने तक नौकरी पर आया, फिर उसे निकाल दिया गया। उसने अपने गलत तरीके से किए गए टर्मिनेशन की अपील की, जिसके बाद मई, 2019 में उसे नौकरी दोबारा मिल गई।

दो बार नौकरी से निकाला
फिर नवंबर, 2019 में उसे फिर से निकाल दिया गया। इस दौरान बीएमडब्ल्यू फैक्ट्री के प्रबंधकों ने आरोप लगाया कि वह फिर से AWOL गया था, इस बार ब्रेक के दौरान अपनी कार से सैंडविच लेने गया।
-
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की 'ईशी मां'? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति? -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
मंत्री हरदीप पुरी की बेटी और एपस्टीन विवाद: हाई कोर्ट सख्त—'24 घंटे में सब हटाओ', Himayani Puri क्या करती हैं? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना बढ़ा, चांदी लुढ़की, जानें क्या है आज मुंबई में ताजा भाव? -
TMC Candidate Full List: 291 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान,ममता बनर्जी भवानीपुर से मैदान में, किसे कहां से टिकट -
57 की उम्र में फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उतारे सारे कपड़े, फिर शेयर की ऐसी तस्वीर, क्यों करना पड़ा ऐसा काम? -
Rajya Sabha Elections 2026 Results : NDA को मिली 22 सीटों पर जीत लेकिन बहुमत से अब भी दूर BJP, कैसे? -
Bengal Election: TMC की लिस्ट में कितनी महिलाएं, कितने मुस्लिम और SC/ST? ममता का सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूला -
आज का तुला राशिफल 17 मार्च 2026: पुरानी उलझनों से मिलेगा छुटकारा, दिन शुभ -
Kavya Maran और विराट कोहली को एक साथ मिली बुरी खबर? IPL 2026 से पहले ही हो गया बड़ा नुकसान!












Click it and Unblock the Notifications