VIDEO: 'पतली कमरिया' पर बुलडोजर ने लगाए जबरदस्त ठुमके, चार दोस्तों की कारस्तानी देख छूट पड़ेगी हंसी

वायरल हो रहे वीडियो में 'पतली कमरिया मोरी' गाने पर इंसान नहीं, बल्कि बुलडोजर डांस कर रहे हैं। मजेदार वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Credit: Jobin John/Twitter

इन दिनों कोई गाना वायरल हुआ नहीं कि उसपर रील्स बननी शुरू हो जाती है। बीते दिनों 'पतली कमरिया मोरी आय हाय हाय' पर लोगों ने जमकर रील्स बनाए थे। आपने इसमें छोटे बच्चों से लेकर बड़े बूढ़ों तक को ठुमके लगाते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आपने सोचा होगा कि इंसानों ही नहीं, बल्कि इस गाने का खुमार जेसीबी और बुलडोजर पर भी चढ़ेगा। सुनने में भले ये बात अजीब लग रही हो, लेकिन वायरल हो रहे वीडियो में कुछ ऐसा ही देखा जा सकता है। जिसमें इस गाने पर इंसान नहीं बल्कि बुलडोजर नाच रहे हैं। वीडियो खूब चर्चा में है।

'पतली कमरिया' पर वीडियो वायरल

'पतली कमरिया' पर वीडियो वायरल

इन दिनों रील्स बनाने का जबरदस्त ट्रेंड है। इंस्टाग्राम पर जब देखो, बॉलीवुड के ट्रेंडिंग गानों पर लोग काफी रील्स बनाते हैं। इसी क्रम में पतली कमरिया मोरी पर रील्स बनाने का जबरदस्त ट्रेंड बीते कुछ दिनों से चल रहा है। इस ट्रेंड पर बड़े क्या और बच्चे क्या... सभी लोग इस रील्स पर कमर मटकाते दिखे। लेकिन अब हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कोई शख्स नहीं, बल्कि चार ट्रैक्टर कमर मटका रहे हैं।

वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ट्रैक्टर चला रहा है और पतली कमरिया गाने पर वो ट्रैक्टर को ठीक ऐसे ही चलाता है मानो कमर मटका रहा हो। वीडियो में सिर्फ ये ही शख्स नहीं, बल्कि तीन और लोग ट्रैक्टर लिए बैठे हैं। जो हाय हाय कर रहे हैं। वीडियो वाकई बहुत मजेदार है। इस गाने पर लोगों ने तो मजकर कमर मटकाई, लेकिन ट्रैक्टर का ये डांस काफी नया और मजेदार है।

क्या आपने देखा बुलडोजर डांस?

क्या आपने देखा बुलडोजर डांस?

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां कभी भी और कुछ भी वायरल हो जाता है। लोगों को कई ट्रेंडिंग गानों पर रील्स और वीडियोज बनाने का बेहद शौक होता है। ऐसे में बीते दिनों से ही पतली कमरिया गाना काफी चर्चा में बना हुआ है। इस बीच जेसीबी और बुलडोजर के इस मजेदार डांस की चर्चा भी खूब हो रही है। शख्स जिस तरह गाने के लिरिक्स के हिसाब से ट्रैक्टर चला रहा है, वो बेहद मजेदार है।

लोगों को पसंद आ रहा वीडियो

लोगों को पसंद आ रहा वीडियो

पतली कमरिया मोरी हाय हाय हाय पर शख्स ट्रैक्टर को इधर से उधर हिलाता डुलाता है। इसके बाद तिरछी नजरिया मोरी पर शख्स ट्रैक्टर को पूरा ही घुमा देता है। ये नजारा देखने में काफी मजेदार लग रहा है। वीडियो पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स भी आए हैं और हजारों लोगों ने ये वीडियो देखा भी है.

Recommended Video

    Uttar Pradesh: थानेदार सपेरा, सिपाही बना नागिन फिर जमकर हुआ Nagin Dance | वनइंडिया हिंदी *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+