कैंसर से जूझ रही थी बहन, भाई ने किया दिल जीतने वाला काम, वायरल वीडियो देख हो जाएंगे भावुक
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैंसर से जूझ रही बहन के लिए भाई ने भी अपने बाल हटवा दिए। वीडियो काफी भावुक कर देने वाला है।
कहते हैं परिवार से बढ़कर कुछ भी नहीं होता। अगर फैमिली में किसी को भी कुछ परेशानी हो तो पूरा घर परेशान हो जाता है। सोशल मीडिया पर इसी तरह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भाई का बहन के लिए प्यार दिख रहा है। कैंसर से जूझ रही बहन का साथ निभाने के लिए भाई ने जो किया, वो लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियो काफी भावुक कर देने वाला है और सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है। भाई-बहन का प्यार देख अपने आंसू रोक पाना वाकई में काफी मुश्किल है।

भाई ने ऐसे दिया साथ
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भाई अपनी बहन के सिर पर शेव कर उसके बाल हटा रहा है। ऐसा करते-करते अचानक वो अपने सिर के बाल भी काटने लगता है। ऐसा देखकर बहन अपने आंसू नहीं रोक पाती।
वायरल हुआ वीडियो
ये पल बहुत इमोशनल होता है। भाई को बाल शेव करता देख बहन उठ कर खड़ी हो जाती है और फिर अपने भाई की शेविंग के लिए मदद करने लगती है। देखते ही देखते ये वीडियो वायरल होने लगा। लोग इसपर कमेंट और लाइक्स की बौछार कर खूब प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो गुड न्यूज मूवमेंट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

दिल जीत लेगा कैप्शन
वीडियो के कैप्शन में लिखा हुआ है कि कोई अकेला नहीं लड़ता। एक भाई अपनी उस बहन के लिए बालों का त्याग कर रहा है, जो कैंसर से जूझ रही है। इसके साथ ही कैप्शन के आगे हार्ट इमोजी भी लगाया हुआ है।

'भाई बहन का मजबूत बॉन्ड'
जिसने भी ये वीडियो देखा, भावुक हो गया। वीडियो देखकर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग इसे भाई-बहन का मजबूत बॉन्ड कहकर हार्ट इमोजी बना रहे हैं।

वीडियो ने जीता लोगों का दिल
एक यूजर ने कहा कि ये बहुत सुंदर है। वहीं दूसरे ने इमोशनल करने वाला इमोजी बनाया। एक यूजर ने हाथ जोड़ने वाले इमोजी बनाकर रिएक्शन दिया। वहीं एक अन्य यूजर ने इसे सबसे बेहतरीन रिश्ता बताया है।












Click it and Unblock the Notifications