'प्रोटीन ड्रिंक्स पर होनी चाहिए चेतावनी...', 16 वर्षीय लड़के की मौत के बाद क्या बोले ब्रिटिश अधिकारी?
लोग बॉडी बनाने के लिए अकसर जिम जाते हैं और खूब एक्सरसाइज करते हैं। कई बार जल्दी रिजल्ट लाने के चक्कर में सप्लीमेंट्स भी लेने लगते हैं। सप्लीमेंट्स की बात करें तो प्रोटीन बेहद कॉमन है, जो लगभग हर जिम जाने वाला शख्स लेता है।
16 साल के लड़के की हुई मौत
ऐसा ही कुछ एक नाबालिग शख्स ने भी किया, जिसकी यूके में प्रोटीन ड्रिंक पीने से मौत हो गई थी। मामला साल 2020 का था, जब नाबालिग लड़के की मौत हो गई। अब ये मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

प्रोटीन शेक पीने के बाद बिगड़ी तबीयत
इंग्लैंड की एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रोटीन शेक पीने के बाद भारतीय मूल का रोहन गोधानिया की तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उसका ब्रेन डैमेज हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन 18 अगस्त 2020 को इलाज के दौरान रोहन की मौत हो गई थी।
क्या बोले रोहन के पिता?
रोहन के पिता ने कहा कि उनका बेटा काफी पतला था इसलिए थोड़ा मोटा होने के लिए वो प्रोटीन शेक लेकर आया था। बेटे ने जैसे ही शेक पिया, उसकी तबीयत बिगड़ गई। और फिर इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। मामला बढने पर पता चला कि रोहन को आर्निथिन ट्रांसकार्बा माइलेज नाम की एक बीमारी हो गई थी।
मेडिकल जांच में क्या पता लगा?
इसके बाद बकंघिमशायर के मिल्टन केनेस कोरोनर की एक कोर्ट में मेडिकल जांच में पता चला कि रोहन की मौत एक दुर्लभ बीमारी के वजह से हुई है। कोरोनर टॉम ओसबोर्न ने कहा कि मुझे लगता है कि पेय पदार्थों की पैकेजिंग पर चेतावनी दी जानी चाहिए। अगर इसे कोई पीता है तो इसके बुरे परिणाम हो सकते हैं।
प्रोटीन ड्रिंक्स के नुकसान
अब प्रोटीन ड्रिंक्स को लेकर फिर एक बार बहस छिड़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोटीन पाउडर का ज्यादा सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं होता। इसके ज्यादा इस्तेमाल से पेट की समस्याएँ पैदा हो सकती हैं। इसके साथ ही इसके ज्यादा सेवन से गट में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया भी नष्ट हो सकते हैं। साथ ही पेट दर्द, कब्ज और पाचन संबंधी परेशानियों को भी ये जन्म दे सकता है।












Click it and Unblock the Notifications