19 साल की लड़की को लगा विचित्र रोग, चेहरे और शरीर पर अजीब धब्बे,7 साल से ढूंढ रही इलाज!
British Girl Weird Skin Problem: अक्सर मारपीट के बाद या फिर किसी कीड़े के काटने के बाद लोगों की त्वचा (Skin) लाल पड़ जाती है, लेकिन कुछ दिन बाद पहले की तरह जैसे ठीक हो जाती है। लेकिन ब्रिटेन से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 19 साल की कंटेंट क्रिएटर ऐसी लाइलाज बीमारी से जूझ रही है, जिसके चलते उसके आधे फेस पर लाल रंग के गहरे निशान हो चुके हैं, जो उसे सैकड़ों सुइयों के चुभने का दर्द देती है।

19 साल की नैंसी को लगा अजीब रोग
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक अनुसार इंग्लैंड के मिल्टन कीन्स (Milton Keynes) की 19 वर्षीय नैंसी मॉरेल (Nancy Morel) जो एक कंटेंट क्रिएटर हैं, वो एक बहुत ही अजीब बीमारी को झेल रही है, जिसके चलते नैंसी के फेस और शरीर पर लाल चकत्ते (Skin Rash) के निशान हैं। नैंसी को इस बीमारी को अभी तक कोई ठोस इलाज नहीं मिल पाया है। 19 वर्षीय युवती को डॉक्टरों ने भी हताश कर दिया है। और सालों के मेडिकल टेस्टों के बाद उसने इसी के साथ जीना सीख लिया है।

साल 2015 में पहली बार हुआ बीमारी का अहसास
नैंसी जहां पहले इन धब्बों को छिपाने के लिए मेकअप का सहारा लेती थी, लेकिन अब मेकअप फ्री हो रही है और शरीर की पॉजिटिविटी के नाम पर अपनी फेसकी स्किन को बेझिझक होकर दिखा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक नैंसी मोरेल ने पहली बार साल 2015 में अपनी मां जैकी के साथ शॉपिंग ट्रिप के दौरान अपनी त्वचा में कुछ गड़बड़ देखी थी। उस वक्त उसने सोचा कि उसे किसी कीड़े ने काट लिया है या उसे एलर्जी का रिएक्शन हो रही है।

डॉक्टर भी नहीं लगा पाए बीमारी का पता
लेकिन जब वह मिल्टन कीन्स यूनिवर्सिटी अस्पताल गई तो मेडिकल स्टाफ ने शुरू में उसकी बीमारी का पता नहीं लगा पाई, जिसके बाद उसे कैम्ब्रिज के एडेनब्रुक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। नैंसी को अर्टिकैरियल वैसक्युलाइटिस (urticarial vasculitis) होने का संदेह था, जो एक ऐसी एक दुर्लभ बीमारी है, जिसमें रक्त वाहिकाएं सूज जाती हैं। हालांकि वह अभी भी एक फाइनल डायगनोसिस का वेट कर रही हैं।

किसी चीज का नहीं मिला फायदा
डेली मेल को नैन्सी ने अपनी बीमारी के बारे में बताया कि मेरी पूरी त्वचा चकत्ते और खरोंच की तरह दिखती है। ऐसा लगातार महसूस होता है कि सैकड़ों सुइयां अंदर और बाहर चुभती हैं। यह बहुत पीड़ादायक है। नैन्सी का कहना है कि चोट के निशान उनके रूटिन लाइफ को प्रभावित करते हैं और उन्होंने इसे कम करने के लिए क्रीम और मलहम की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

'मैं खुद को लगा रही गले'
उन्होंने बताया कि मैं थकी हुई और बीमार महसूस कर रही थी। इसने मेरे व्यवहार को प्रभावित किया और ऐसे समय थे जब मैं स्कूल नहीं जा सकी। हालांकि नैन्सी अब बदलने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि मैं खुद को गले लगा रही हूं और प्यार कर रही हूं।
फोटो: Nancy Morel Instagram
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications