सालों से घर में पड़े 9 पुराने नोट ने बना दिया अमीर, बेचने पर मिले लाखों रुपए, जानें क्या था खास
लंदन, 09 सिंतबर: कई बार घर में पड़ी किसी चीज को हम पुराना और बेकार समझ रहे होते है, लेकिन जब उसकी असली कीमत सामने आती है। तो यकीन नहीं होता है कि, घर में कुछ इतना कीमती सामान यूं ही पड़ी था। कुछ ऐसा ही ब्रिटेन के बुजुर्ग दंपत्ति के साथ हुआ। उन्हें बैठे बिठाए लाखों रुपयों का फायदा हो गया। । जिसके बाद उनकी लाइफ पूरी तरह से बदल गई। अब वे अच्छी जिंदगी जीने वाले हैं।

घर की मरम्मत में मिले 100 साल पुराने नोट
रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन के रहने वाले एक बुजुर्ग कपल को घर के अंदर से पुराने नौ ब्रिटिश करेंसी नोट मिले थे, जिनकी बिक्री 47 लाख रुपये से ज्यादा में हुई। ये सभी करेंसी नोट साल 1916 से 1918 के बीच के थे, जो बेहद दुर्लभ थे। 9 नोट 100 साल से भी ज्यादा पुराने नोट के बदले मिले पैसे से ये बुजुर्ग कपल क्रूज पर एनिवर्सरी मनाने का प्लान कर रहा है।
Picture: PA

नोटों की असली कीमत सुन उड़े होश
बुजुर्ग कपल विक ब्रिस्टल और उनकी पत्नी और जानेट ब्रिटेन के बीमिनस्टर में रहते हैं। विक पेशे से बिल्डर हैं, जबकि जानेट टेक्निशयन रह चुकी हैं। जब नीलामी के बाद उन्हें 'चैनल 5' के 'कैश इन द एटिक' शो में करेंसी नोटों की पूरी कीमत बताई गई तो उनके साथ-साथ उनकी पोती डेनियल स्मिथ भी हैरान रह गईं। उन्हें इतनी बड़ी रकम मिलेगी, इसके बारे में अंदाजा भी नहीं था।

कुछ नोट बिके 14 लाख में
विक अपने करीब 30 साल पुराने बीमिनस्टर शहर में मौजूद घर की मरम्मत का काम करवा रहे थे तभी उन्हें अंदर से ये 100 साल पुराने 9 नोट मिले थे। नीलामी में पहला नोट 7 लाख रुपये में बिका। तीन नोट जो 5 पाउंड के थे, वे सभी 14.73 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत में बिके। नीलामी में ये नोट इंटरनेशनल बैंक नोट्स सोसाइटी के प्रेसिडेंट ने खरीदे हैं।

इन पैसे को यहां करेंगे खर्च
जानेट ने बताया कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि ये नोट बेशकीमती निकलेंगे। कपल को सभी नौ नोटों की कुल कीमत 47,42,271 रुपये मिली। कपल ने यह उम्मीद जरूर जताई थी कि इन पुराने नोटों से उन्हें करीब पौने तीन लाख रुपए मिल जाएंगे। इतने अमाउंट से दोनों ने क्रूज पर डायमंड वेडिंग एनिवर्सरी मना सकेंगे। लेकिन अब उन्हें उनकी उम्मीद से अधिक पैसा हाथ लगा है।

कपल डायमंड जुबली एनिवर्सिरी की प्लानिंग कर रहा है
जानेट और विक हाल में परदादा और परदादी बने हैं। वह लंबे अर्से से अपनी एनिवर्सरी यादगार मनाने को लेकर प्लानिंग कर रहे थे। अब इतना पैसा मिलने के बाद कपल डायमंड जुबली एनिवर्सिरी की प्लानिंग कर रहा है। कपल अपनी सालगिरह क्रूज पर शानदार सेलिब्रेशन करने की तैयारी में है। बाकी के बचे पैसे अपने भविष्य के लिए बचाना चाहते हैं। ताकि आगे की जीवन आराम से कट सके।












Click it and Unblock the Notifications