British Airway में शख्स ने विंडो सीट के लिए किया एक्ट्रा पेमेंट, कार्नर सीट तो मिली लेकिन हो गया बड़ा धोखा
British Airway में शख्स ने विंडो सीट के लिए किया एक्ट्रा पेमेंट,, फ्लाइट में पहुंचा तो अपनी कार्नर सीट देखकर रह गया दंग
फ्लाइट की यात्रा हो या ट्रेन की यात्रा, लोगों को विंडो सीट सबसे पसंद आती है। कई बार फ्लाइट में विंडो सीट के लिए यात्री एक्सट्रा पेमेंट तक खर्च करते हैं। ऐसा ही एक यात्री ने भी किया उसने ब्रिटिश एयरवेज में अपने लिए एक सीट बुकी की। लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर उतरते समय सुंदर दृश्य देखने के लिए उस व्यक्ति ने ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान में दाईं ओर की खिड़की वाली सीट के लिए अतिरिक्त भुगतान किया। हालांकि, जब वह हवाईजहाज में सवार हुआ तो हैरान हो गया उसे विंडो साइड तो दी गई लेकिन ऐसा धोखा हुआ जिसको देखकर उसने अपना माथा पकड़ लिया।

विंडो सीट के लिए पेमेंट वाले यात्री को सीट देखकर आया गुस्सा
ब्रिटिश एयरवेज में कार्नर सीट के लिए विंडो सीट के लिए एक्सट्रा पेमेंन्ट करने वाले शख्स ने अपनी सीट की फोटो शेयर करते हुए गुस्से में आकर अपनी आपबीती ट्विटर पर शेयर की है। शख्स ने अपनी कार्नर सीट की जो तस्वीर शेयर की है उसे देखकर हर कोई उसके साथ हुए इतने बड़े धोखे पर अफसोस जता रहे हैं।

हीथ्रो लैंड करते समय सुंदर नजारा देखने के लिए एकस्ट्रा पेमेंट किया था
British Airway के यात्री अनिरुद्ध मित्तल ने ट्विटर पर फोटो शेयर कर लिखा "मैंने राइट साइड विंडो सीट के लिए अतिरिक्त भुगतान किया क्योंकि मैं हीथ्रो में उतरते समय वो वहां का सुंदर नजारा अपनी विंडो सीट पर बैठे हुए आराम से देख सके।

British_Airways मेरी खिड़की कहां है देखिए?
@British_Airways मेरी खिड़की कहां है देखिए?" ट्विटर यूजर अनिरुद्ध मित्तल ने जो फोटो शेयर की उसमें नजर आ रहा है कि उन्हें कार्नर की सीट तो दी गई लेकिन वो बिना खिड़की वाली सीट थी। यानी कि खिड़की बंद थी।
Recommended Video

We made the news @British_Airways my DM is open. https://t.co/98Fkqa5OlP
— Anirudh Mittal (@dhumchikdish) February 7, 2023
वायरल हुई पोस्ट, लोग शेयर कर रहे अपने अनुभव
5 फरवरी को साझा किए जाने के बाद से, ट्वीट को 4.5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। शेयर को 6,000 से अधिक लाइक्स और 350 के करीब रीट्वीट भी मिले हैं। इसे ढेर सारे कमेंट्स भी मिल रहे हैं और कई लोग अपने ऐसे ही अनुभव शेयर कर रहे हैं वहीं कई लोग मजे ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications