खतरा अभी टला नहीं ! जिसने ब्रिटेन की महारानी और COVID पर की थी भविष्यवाणी, जानिए 2023 को लेकर क्या कहा?
एक रहस्यवादी लेडी ने 2023 को लेकर आगाह किया है। इससे पहले ये कोरोना और ब्रिटेन की क्वीन की मौत को लेकर भी भविष्यवाणी कर चुकी है।

Chaline Grazik Predictions 2023: नए साल का जश्न पूरी दुनिया में चल रहा है। पिछले साल की घटनाएं हमें नए साल के लिए सीख देकर जाती हैं। नव वर्ष में जितना उत्साह होता है उससे कहीं अधिक इसको लेकर की जाने वाली भविष्यवाणी जानने में होता है। ऐसे में ब्राजील एक रहस्यवादी लेडी ने साल 2023 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी (Predictions 2023) की है। 'सितारों का द्रष्टा' कही जाने वाली इस लेडी ने नए साल को एक अच्छा वर्ष मानने से इनकार किया है।

ब्राजील की रहस्यवादी महिला
चालिन ग्राजिक ब्राजील की एक रहस्यवादी महिला हैं। वो खुद को ब्राजील का प्रिय संत और 'सितारों का द्रष्टा' मानती हैं। उन्होंने साल 2023 को लेकर भविष्यवाणी की है। चालिन की भविष्यवाणी के मुताबिक नया साल कई मायने में अच्छा संकेत नहीं लाया है। इस वर्ष कुछ ऐसे घटनाएं होने वाली हैं जिसका पूरे विश्व पर प्रतिकूल प्रभाव होगा।

7 साल से आते हैं सपने
चालिन एक प्रशिक्षित नर्स हैं। वो शादीशुदा हैं। उनके एक बच्चा भी है। उसने कहा कि जब वह सात साल की थी तभी से उन्हें सपने आने लगे थे। 17 साल की उम्र में उन्हों सब कुछ स्पष्ट मालूम होने लगा। उनकी भविष्यवाणी की बातों को लेकर जब उन्हें मनोचिकित्सक को दिखाया गया तो डॉक्टरों को लगा उसे ब्रेन ट्यूमर है। लेकिन ऐसा नहीं था।

2023 में बच्चों की त्रासदी
ब्राजील की भविष्यवक्ता चालिन ग्राजिक ने 2023 को लेकर चौंकाने वाली बातें कहीं हैं। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक 2023 में एक ऐसी त्रासदी आने वाली है जिससे दुनिया हिल जाएगा। इसका सबसे अधिक असर बच्चों पर होगा। सदी से कई बच्चे प्रभावित होंगे। उन्होंने इसे बच्चों की त्रासदी कहा है। चालिन ने कहा है कि इस वजह से नया साल कुछ खास उपलब्धियां देने वाला नहीं है। त्रा

कोरोना, ब्रिटेन की क्वीन पर भविष्यवाणी
चालिन इससे पहले भी बड़ी भविष्यवाणियां कर चुकी हैं। उन्होंने ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की मौत को लेकर भी भविष्यवाणी की थी। इसके अलावा कोरोना को लेकर भी चालिन ने आगाह किया था। कोरोना संक्रमण से पहले उन्होंने कहा था, "दुर्भाग्य से मैं एक भविष्यवाणी कर रही हूं, यह एक बीमारी होगी जो एक दूसरों फैलेगी। हमें इस बीमारी से खुद को बचाने के लिए घर पर रहना होगा।"

ब्राजील में विस्फोट की भविष्यवाणी
भविष्यवक्ता Chaline Grazik अपने देश ब्राजील के दक्षिण में पराना के मारिंगा शहर में एक विस्फोट होने की भविष्यवाणी की थी। जो सही निकली। जिसके बाद वो सुर्खियों में आईं। उन्होंने फुटबाल विश्वकप के बाद ब्राजील के फुटबॉलर नेमार का अपहरण को लेकर भी भविष्यवाणी की थी।

झकझोरने वाली 2023 की भविष्यवाणी
साल 2023 के लिए की भविष्यवाणी चिंता में डालने वाली है। चालिन ग्राजिक के अनुसार,"इस साल एक त्रासदी आएगी जो दुनिया को झकझोर सकती है। ये रियो ग्रांडे डो सुल में होगी, जिससे कई बच्चे प्रभावित होंगे। यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। ये त्रासती प्राकृतिक नहीं होगी। इसे हमेशा के लिए इतिहास में चिह्नित किया जाएगा।"
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications