शादी के मंडप में नींद के झटके ले रही दुल्हन हुई वायरल, उसकी क्यूटनेस पर फिदा हुए लोग
Bride viral video शादी जैसा खास मौका हर किसी के जीवन का सबसे कीमती पल होता है। एक लड़का और लड़की विवाह जैसे पवित्र बंधन में बंधने के बाद सात जन्मों तक के लिए एकसाथ रहने का वादा करते हैं। हालांकि आजकल के युवा शादी की रस्मों से बचने के लिए तमाम हथकंडे आजमाते हैं, क्योंकि शादी वाली रात दूल्हा-दुल्हन की जो बैंड बजती है वो कोई नहीं समझ सकता। शादी वाली रात दूल्हा-दुल्हन अपनी नींद की कुर्बानी देकर शादी की रस्मों में शामिल होते हैं।

झपकी लेती दुल्हन हुई वायरल
शादी का फंक्शन दूल्हा और दुल्हन के लिए कितनी थकावट भरा होता है इसका अंदाजा आप सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहे वीडियो को देखकर लगा सकते हैं। सोशल मीडिया पर एक दुल्हन का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो पुराना है। वायरल वीडियो में एक दुल्हन शादी की रस्मों के बीच कुर्सी पर बैठी नींद की झपकी लेती हुई दिख रही है।

शादी की रस्मों से थकी दुल्हन!
वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर Batteredsuitcase नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "यहां सोई हुई दुल्हन मैं हूं। सुबह के 6:30 बज चुके हैं और शादी अभी तक चल रही है।" आपको बता दें कि वीडियो में नजर आ रही दुल्हन ने ही अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है। वायरल वीडियो में दुल्हन ने नारंगी रंग का लहंगा पहना है और उपर लाल रंग की एक शॉल ओढ़ रखी है। सुबह के वक्त चल रही रस्मों के दौरान दुल्हन को जबरदस्त नींद आती है और वो एक झपकी ले रही है। इसी दौरान किसी ने इस मूमेंट को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया है।

लोगों ने दुल्हन को बताया क्यूट
वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर 7.6 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं, जबकि 15000 से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। व्यूज और 15,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वायरल वीडियो पर लोगों के मजेदार कॉमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कॉमेंट करते हुए लिखा है, "सबसे प्यारी दुल्हन" एक दूसरे यूजर ने दुल्हन के आउटफिट की तारीफ की है। वहीं एक अन्य यूजर ने दुल्हन को क्यूट बताया है।












Click it and Unblock the Notifications