VIDEO: एंट्री पर नहीं बजा फेवरेट गाना तो गुस्साई दुल्हन, लिया ये फैसला

नई दिल्ली, अगस्त 25: शादी में हर लड़की का सपना होता है कि, उसकी शादी में सब कुछ उसकी पसंद का किया जाए। आजकल शादियों में दुल्हन की एंट्री पर गाने का चलन है। लेकिन सोचिए अगर कोई लड़की जयमाला के लिए जा रही हो उससे पहले उसका फेवरेट सॉन्ग ना बजाए जाने को लेकर नाराज हो जाए तो क्या होगा। जाहिर सी बात है कि, उसका गुस्सा होना लाजमी भी है। एक ऐसा ही वी़डियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एंट्री पर बजा गलत गाना तो दुल्हन को आया गुस्सा

एंट्री पर बजा गलत गाना तो दुल्हन को आया गुस्सा

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि गुलाबी लहंगे में सजी दुल्हन अपनी एंट्री पर गलत गाना बजने की वजह से बहुत गुस्से में है। दुल्हन वीडियो में कहती भी नजर आ रही हैं कि मैं ऐसे तो एंट्री बिल्कुल नहीं करूंगी। वही लगेगा..उसको बोलो मैंने बोला था। इस बीच, 'फूलों की चादर' पकड़े खड़े दुल्हन के दोस्त और कजिन उसका फेवरेट गाना बजाचाने के लिए दूर से चिल्लाने लगते हैं।

Recommended Video

    VIDEO: एंट्री पर नहीं बजा फेवरेट गाना तो गुस्साई दुल्हन, लिया ये फैसला

    इस गाने की थी डिमांड

    दरअसल दुल्हन जब एंट्री करती है तो बैकग्राउंड में 'दो घूंट मुझे भी पिला दे शराबी' गाना चल रहा होता है, जिसे सुनकर उसे गुस्सा आ जाता है। वह नाराज होने लगती है। जिसके बाद दुल्हन के लिए'दिन शगन दा' गाना चलाया जाता है। इंस्टाग्राम पर एक वेडिंग फोटोग्राफी पेज 'theweddingbrigade' द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो के कैप्शन में लिखा था- ये जानने के लिए वीडियो देखें कि दुल्हन वेन्यू में एंट्री क्यों नहीं करना चाहती थी। दुल्हनों को आखिरी समय की दुर्घटनाओं से बचने के लिए अपनी ब्राइडल एंट्री सॉन्ग तैयार कर लेना चाहिए।

    लोगों ने बताया दूल्हे का हाल

    लोगों ने बताया दूल्हे का हाल

    सोशल मीडिया यूजर भी वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ दुल्हन की मासूमियत पर लट्टू हो गए, तो कुछ कह रहे हैं कि ये जनरेशन कहां जा रही है। वीडियो देखकर कुछ यूजर्स ने मंडप में बैठे दूल्हे का हाल बताया, वहीं कुछ ने कहा कि शादी के बाद क्या होगा? एक यूजर ने मीम शेयर कर बताया कि दुल्हन के इस ड्रामे को देखकर दूल्हे का कुछ ऐसा रहा रिएक्शन। तीसरी यूजर ने लिखा है कि 'एक लड़की होने के नाते वह दुल्हन का दर्द समझ सकती है'।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+