Viral Video: वरमाला से ठीक पहले दुल्हन ने चटकारे लेकर खाई मैगी, दूल्हे के लिए कही ये बात
Viral Video: वरमाला से ठीक पहले दुल्हन ने चटकारे लेकर खाई मैगी, दूल्हे के लिए कही ये बात
नई दिल्ली, 30 जुलाई: दूल्हा-दुल्हन के लिए शादी काफी स्पेशल होता है और इस पाल को यादगार बनाने के लिए वो क्या कुछ नहीं करते। लेकिन कभी-कभार शादी में दूल्हा-दुल्हन कुछ ऐसी हरकते कर देते है, जो चर्चा का विषय बन जाती है। ऐसा ही एक दुल्हन का वीडियो वायरल हुआ है, जिसने सभी की सबकी अटेंशन अपनी और खींच ली है। जी हां...सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में जयमाला से ठीक पहले दुल्हन चटकारे लेकर मैगी खाते हुए दिखाई दे रही है। हालांकि, यह वीडियो स्क्रिप्टेड है या असली, इसकी जानकारी नहीं है।

दुल्हन के हाथ में है मैगी का बाउल
वहीं, दूल्हा और बाराती भी दुल्हन का इनतजार करते-करते थक गए, लेकिन काफी देर तक भी स्टेज पर आने का नाम ही नहीं लेती है। वहीं, दुल्हन को मैगी खाते हुए वीडियो देखकर लोगों की भी हंसी छूट गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दुल्हन एक कमरे में बैठी है और उसके हाथ में मैगी का बाउल है।
famesalon नाम के इंस्टा यूजर ने वीडियो किये शेयर
दुल्हन को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि वो मैगी की काफी बड़ी दीवानी है। दुल्हन के इस फनी वीडियो को _famesalon नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'मैगी लवर'। दरअसल, वीडियो में एक महिला की अवाज सुनाई देती है, जो बोल रही है अजान क्या कर रही हो जल्दी करो। तो जवाब में दुल्हन बोलती है मैगी ना खाऊं।

मैगी खाते समय डिस्टर्ब मत करो
इतना ही नहीं, वायरल वीडियो में दुल्हन कहती है कि, 'मैगी खाते समय डिस्टर्ब मत किया करो, वेट कराओ दूल्हे को।' दुल्हन को देखकर ऐसा लगा रहा है कि वो वरमाला से पहली इतनी भूखी होती है कि मैगी खाए बिना वरमाला नहीं डालती हैं। तो वहीं, दूल्हा और बाराती भी दुल्हन का इंतजार कर थक जाते हैं, लेकिन दुल्हन भी अपने स्वैग में दिखाई दे रही है। वह कहती है कि दूल्हे नू वेट करने दे।

दुल्हन का मैगी खाते वीडियो हुआ वायरल
दुल्हन के इस देसी स्वैग का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि दुल्हन का मैगी खाने का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग वीडियो को देखकर ठहाके लगा रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 2.31 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इंस्टाग्राम यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

लोग कुछ यूं कर रहे कमेंट्स
मैगी खाते दुल्हन के इस वीडियो पर यूजर्स तहत-तरह के कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, अपने इस खास दिन पर भी किसी को कैसे मैगी का इतना क्रेज हो सकता है। तो वहीं दूसरे ने कमेंट करते हुए कहा मैगी का कोई टाइम नहीं है ये मैगी वाली भूख ही अलग होती है। एक ने लिखा, दुल्हन खाने की कितनी बड़ी शौकीन है और खाने के अलावा उसे अभी कुछ भी याद नहीं।
ये भी पढ़ें:- कन्या उच्चतर प्राथमिक स्कूल बना तालाब, पढ़ने की बजाय बच्चे लगा रहे डुबकी












Click it and Unblock the Notifications