अनोखी शादी के VIDEO ने मचाया धमाल, दूल्हा-दुल्हन ने खुद को आग के हवाले कर एंट्री की

नई दिल्ली, 14 मई: आपने शादियों में दूल्हा-दुल्हन की एंट्री कई तरह से देखी होगी, लेकिन आज हम आपको ऐसी एंट्री दिखाने जा रहे, जो वाकई कमाल की थी। इसकी चर्चा भी दुनियाभर में हो रही। हालांकि बहुत से लोग ऐसी एंट्री पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं, उनका दावा है कि इस तरह पब्लिसिटी के चक्कर में लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे।

फायर वेडिंग थीम रखी

फायर वेडिंग थीम रखी

हाल ही में अमेरिका के एक कपल ने शादी की। आमतौर पर लड़कियां अपनी शादी में स्पेशल म्यूजिक पर या फिर डांस करते हुए एंट्री करती हैं, लेकिन इस शादी में एंट्री बहुत ज्यादा अनोखी थी। दूल्हा-दुल्हन ने अपने लिए फायर वेडिंग थीम रखी। जब उन्होंने खुद को आग के हवाले कर एंट्री की तो वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए।

दूल्हा-दुल्हन हैं स्टंटबाज

दूल्हा-दुल्हन हैं स्टंटबाज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एंबर बैंबर और गाबे जोसेप प्रोफेशनल स्टंटबाज हैं। उन्होंने पहले ही तय कर लिया था कि वो स्टंट करते हुए अपनी शादी में एंट्री करेंगे। दोनों ने शादी की पोशाक पहनी, इसके बाद उस पर एंटी-बर्न जेल लगाया। फिर एक शख्स ने दोनों के कपड़े पर आग लगाई और वो तेजी से मेहमानों के बीच पहुंचे।

खास केमिकल से बचे कपड़े

खास केमिकल से बचे कपड़े

दोनों की पीठ से आग की लपटें निकल रही थीं, जिसको देख सभी हैरान रह गए। हालांकि खास केमिकल की वजह से उनके कपड़े और शरीर पूरी तरह से सुरक्षित रहा। वहीं सुरक्षा के लिए उन दोनों के पीछे एक शख्स आग बुझाने वाला उपकरण लेकर चल रहा था। फिलहाल अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया

लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया

वहीं ये वीडियो तेजी से वायरल हुआ। जिस पर लोगों ने खूब मजे किए। एक शख्स ने लिखा कि ये आइडिया भारत में नहीं पहुंचना चाहिए, वर्ना हर शादी में आपको 'फायर एंट्री' ही दिखेगी। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि डांस, क्रेन से कुर्सी बांधकर नीचे आना आदि तक तो ठीक था, लेकिन ये कुछ ज्यादा ही हो गया। दूल्हा-दुल्हन ने अपने साथ सैकड़ों मेहमनों की भी जिंदगी खतरे में डाल दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+