तलाक मिलने की खुशी में फूला न समाया शख्स और पहुंच गया बंजी जंपिंग करने, उसके बाद हुआ कुछ ऐसा...

ब्राजील के रहने वाले 22 वर्षीय राफेल दोस सांतोस टोस्टा इन दिनों अपनी तलाक के सेलिब्रेशन को लेकर चर्चाओं में हैं।

Bungee Jumping

आपने अक्सर लोगों को शादी की खुशी मनाते देखा होगा। लेकिन ऐसा बहुत कम ही बार होता है कि लोग अपनी तलाक का जश्न मनाए। ब्राजील का रहने वाला 22 वर्षीय लड़का राफेल दोस सांतोस टोस्टा इन दिनों अपनी तलाक की सेलिब्रेशन को लेकर सुर्खियों में है। तलाक का जश्न मनाते हुए शख्स के साथ हादसा हो गया है।

तलाक का जश्न मनाने के लिए 22 वर्षीय राफेल बंजी जंपिंग करने के लिए पहुंचे थे। इसके लिए वह ब्राजील के ब्यूटी स्पॉट नामक जगह पर गए थे। राफेल ने जैसे ही 70 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई उनकी रस्सी टूट गई। जिसके बाद वह गहरी खाई में जा गिरा।

हालांकि मौजूद बचावकर्मियों ने उसको खोज लिया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि राफेल की गर्दन और रीढ़ की हड्डी टूट चुकी है।

ये हादसा 11 फरवरी 2023 की है और अभी तक राफेल उस दर्द से उभर नहीं पाए हैं और इलाज करा रहे हैं। राफेल ने हाल ही में स्थानीय मीडिया को इंटरव्यू में बताया, ''मैं हमेशा एक बहुत ही शांत व्यक्ति रहा हूं, लेकिन हाल ही में चीजें बदल गई हैं। तलाक के बाद, मैं हर संभव तरीके से अपनी जिंदगी को जीना चाहता था। मैं बहुत सी पागल चीजें कर रहा था। मैं अपने जीवन को बिल्कुल भी महत्व नहीं दे रहा था। लेकिन तलाक के बाद मैंने सबकुछ बदलने का फैसला किया।''

राफेल ने कहा, ''मैं अपने 22वें जन्मदिन से तीन दिन पहले 11 मई को एक चचेरे भाई और एक दोस्त के साथ बंजी जंपिंग करने गया था। जब रस्सी टूट गई, मैं खाई में गिर गया था। जिससे मेरी गर्दन और पीठ की रीढ़ की हड्डी टूट गई। चेहरे पर भी चोट आई थी।''

राफेल ने कहा, "इस हादसे के बाद मुझे अपनी जिंदगी की अहमियत समझ आई है। मैं अब हर चीज के लिए आभारी हूं। ऐसा नहीं है कि मैंने पहले परवाह नहीं की, लेकिन अब मैंने इसे इस नजरिए से देखना शुरू किया है।''

राफेल ने कहा, ''अब मेरा जीवन कभी भी पहले जैसा नहीं रहेगा। मैं वह राफेल नहीं बनना चाहता जो मैं पहले था। मुझे जीवित रहने के लिए हर दिन उपरवाले को शुक्रिया कहना होगा। अब, लगभग तीन महीने बाद, कई फिजियोथेरेपी और उपचार सेशन के बावजूद मैं ठीक नहीं हो पाया हूं। मैं अभी भी भारी सामान को उठा नहीं पाता हूं। शरीर में अब भी दर्द है।''

राफेल ने कहा, "मेरी नींद पहले की तरह अब नहीं रही है। मैं सो नहीं पा रहा हूं। मुझे टैबलेट लेनी पड़ती है। मुझे बुरे सपने आने लगे और मुझे सोने में डर लगने गा है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+