मौत के चंगुल से छूटकर भागी गाय वाटर पार्क पहुंची, फिर स्लाइड का लेने लगी आनंद, Video Viral
ब्रासिलिया, 16 नवंबर: अब तक आपने इंसानों को वाटर पार्क का मजा लेते हुए देखा होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर एक गाय का वीडियो वायरल हो रहा है, जो अपनी जान बचाकर वाटर पार्क की ओर भागी और फिर वाटर स्लाइड का आनंद लेती दिखीं। वायरल वीडियो ब्राजील का है, जो अब तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

बूचड़खाने से भागी गाय वाटर पार्क पहुंची
ब्राजील में एक गाय के एक बूचड़खाने (स्लॉटर हाउस ) से जान बाचकर भागने के बाद वाटर स्लाइड पर फिसलने का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। एक जानवर का इस तरह से वाटर पार्क का आनंद लेने का वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गाय नोवा ग्रेनाडा में एक वाटर पार्क में घुस गई।

स्लाइड पर चढ़कर फिसलने लगी गाय
दरअसल, गाय को रियो डी जनेरियो से 500 मील दूर स्लॉटर हाउस भेजने के लिए रखा गया था, जहां से वो एक खेत से भागकर पास के वाटर पार्क में जा घुसी और फिर जैसे-तैसे वाटर स्लाइड पर चढ़ और फिसलने लगी। जानकारी के मुताबिक 317 किलो की इस गाय की स्लॉटर हाउस में जान जाना तय था, लेकिन यह अपने बाड़े से मुक्त हो गई और थोड़ी देर के लिए इधर-उधर भटकते हुए पास के एक खुले में स्विमिंग पूल में पहुंच गई।

गाय का वजन झेल गया वाटर स्लाइड
ऐसे में वाटर पार्क पहुंचते ही गाय कुछ सीढ़ियां चढ़कर वाटर स्लाइड के टॉप पर पहुंच गई। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार फिर वहां से धीरे-धीरे घुमावदार रास्ते से गुजरकर गाय नीचे एक पूल में आई। यहां दिलचस्प बात यह है कि स्लाइड सिर्फ 200 किलो वजन रखने के लिए डिजाइन की गई थी, बावजूद वो 317 किलो वजन झेलने के बाद भी नहीं टूटी, जिससे हर कोई हैरान है।

गाय को दिया 'टोबोगो' नाम, जानिए मतलब
गाय को 'टोबोगो' नाम दिया गया है, जो पुर्तगाली में 'स्लाइड' के रूप में अनुवाद करता है। जबकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल किया कि वाटर पार्क के अंदर गाय ने अपना रास्ता कैसे बना लिया। कई लोगों ने इस बात पर भी खुश जताई कि वो बूचड़खाने से बच गई। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक अब स्विमिंग पूल के मालिक ने गाय को पालतू बना लिया और उसकी देखरेख करेंगे। बता दें कि गाय बिल्कुल ठीक है। उसको कोई चोट नहीं आई। आप भी देखिए गाय का ये वीडियो..(खबर के अंत में)












Click it and Unblock the Notifications