गर्लफ्रेंड के मुंह में चाय डालकर शख्स ने की घिनौनी हरकत, वीडियो देख यूजर बोला- 'मैं अंधा क्यों नहीं'
आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। कई बार लोग बेशर्मी की सारी हदें पार कर देते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ एक कपल ने किया, जिसने लोगों को शर्म से लाल कर दिया। इस वीडियो में कपल घिनौनी हरकत करता दिख रहा है।
ट्विटर अकाउंट @kaajukatla ने हाल ही में ये वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद लोगों को ये फनी कम और घिनौना कुछ ज्यादा ही लग रहा है। क्लिप में एक लड़का और एक लड़की चाय का वीडियो बना रहे हैं। क्लिप में लड़के ने चाय संग टोस्ट खाने का जो तरीका बताया, उसे देखने के बाद आपको फनी तो ये कहीं से भी नहीं लगेगा।

आमतौर पर चाय पीने के लिए लोग उसका एक घूंट मुंह में डालते हैं। या फिर अगर उन्हें चाय के साथ टोस्ट खाना होता है तो वे चाय के कप में टोस्ट भिगोकर खाते हैं। लेकिन हाल ही में एक कपल जो कर रहा है, वो अपने आप में बेहद हैरत भरा है। फेमस होने के लिए चाय संग टोस्ट खाने का जो तरीका इस कपल ने निकाला, वो बेहद ही गंदा है।
दरअसल, क्लिप में लड़का और लड़की बाइक पर बैठे दिख रहे हैं। सबसे पहले तो लड़का लड़की के मुंह में गर्म चाय डालता है। इसके बाद वो आगे बढ़ता है और टोस्ट हाथ में लेकर लड़की के मुंह में भरी चाय में डुबोता है। इसके बाद वो इस टोस्ट को खा जाता है। इस क्लिप को देखने के बाद लोग बेहद ही हैरत भरे रिएक्शन दे रहे हैं। साथ ही ये क्लिप खूब वायरल भी हो रहा है।
chai piyo biscuit khao pic.twitter.com/PtA5keozDt
— Kaajukatla (@kaajukatla) August 10, 2023
क्लिप में दोनों को मेट्रो के पुल के पास बैठा देखा जा सकता है। लड़की बाइक पर लेटी हुई है और लड़का उसके सामने ही बैठा है। क्लिप देखने के बाद लोग हैरत भरे रिएक्शन दे रहे हैं। साथ ही इस क्लिप को 90 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। एक ने कहा कि अब तो वो चाय पीना ही छोड़ देगा। वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा कि आंखों में टॉयलेट क्लीनर डालते हुए लोग मीम्स पोस्ट कर रहे हैं। एक तीसरे ने कहा कि मैं अंधा क्यों नहीं।












Click it and Unblock the Notifications