VIDEO: पीरियड्स के दिनों में मां की खूब सेवा करते हैं ये बेटे, शख्स ने वीडियो के जरिये बताई कहानी
Son buy pads for mom: वायरल हो रहे इस वीडियो में शख्स बता रहा है कि वो, उसका भाई और उसके पिता उसकी मां की खूब देखभाल करते हैं। जब भी उसकी मां अपने पीरियड्स के दिनों में होती है, वो उनकी खूब केयर करते हैं।

Son buy pads for mother: सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियोज वायरल होते हैं। कई बार लोग कुछ ऐसा कर जाते हैं, जो लोगों का दिल जीत लेता है। कहते हैं मां-बाप से बढ़कर कुछ भी नहीं होता। पैदा करने से लेकर पाल-पोसकर बड़ा करने तक...मां बाप अपनी औलाद के लिए क्या कुछ नहीं करते। ऐसे में बच्चों का भी फर्ज बनता है कि वे अपने मां-बाप की सेवा करें। आजकल के समय में ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है। लेकिन ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है, जो अपने मां-बाप की सेवा करते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बता रहा है कि कैसे वो पीरियड्स के दिनों में अपनी मां की सेवा करता है।
(वीडियो-नीचे)
पीरियड्स में मां की करते हैं देखभाल
इंस्टाग्राम यूजर अनीश भगत ने एक रील शेयर करते हुए बताया कि कैसे उनके भाई और उनके पिता मां के साथ रानी की तरह व्यवहार करते हैं। खासतौर पर तब, जब वो अपने पीरियड्स में होती है। शख्स कहता है कि मेरे पिता ने मेरे भाई और मुझे तेरह साल की उम्र में पीरियड्स के बारे में बताया। वो सिर्फ ये चाहते थे कि मम्मा की देखभाल की जाए।
मां के लिए बनाया ग्रुप
उन्होंने मिलकर भगत मेन नाम का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया है। मां के पीरियड्स आने पर इस ग्रुप का उपयोग किया जाता है। अनीश कहते हैं कि असल में हमारे पास कई सालों से भगत मेन नाम का एक ग्रुप है, जिससे हम मम्मा की तबीयत खराब होने के वक्त उनकी देखभाल करते हैं।
चॉकलेट और चाय
वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स अपनी मां के लिए फ्रेश पैड्स खरीद रहा है। ये वीडियो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है और वे इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि पैड्स के साथ-साथ शख्स अपनी मां के लिए चॉकलेट भी खरीद रहा है। इसके साथ ही एंड में वो अपनी मां के लिए चाय भी बनाता है।
लोगों को पसंद आया वीडियो
कई लोगों ने वीडियो पर रिएक्शन देते हुए शख्स के पिता की जमकर तारीफ की है। लोगों ने कहा कि असली पैरेंटिंग उन्हें अच्छे से मालूम है। एक ने कहा कि ये लड़के नहीं है ये मैन हैं। इस शानदार वीडियो को 20 लाख से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
यहां देखें वीडियो












Click it and Unblock the Notifications