भयंकर पीठ दर्द बोलकर महिला ने ले ली 8 महीने की छुट्टियां, अचानक बॉस ने देखा डांस और फिर...
पायडैड नाम की महिला ने पीठ दर्द का बहाना बनाकर 8 महीने की छुट्टियां ले लीं। लेकिन जब बॉस ने टिकटॉक पर महिला के डांस वीडियोज देखे, तो उन्होंने उसे तुरंत नौकरी से निकाल दिया।

एक महिला कर्मचारी को उसकी चतुराई उस वक्त भारी पड़ गई, जब कंपनी के बॉस को पता लगा कि उसे किसी तरह की परेशानी नहीं है, बल्कि उसने मजे करने के लिए 8 महीने की पेड लीव ली है। महिला को झूठ बोलकर छुट्टी लेना इतना भारी पड़ गया, कि सच पता लगने पर उसे नौकरी से ही बर्खास्त कर दिया गया। आइये जानते हैं आखिर कंपनी के बॉस को कैसे पता लगा कि महिला झूठमूठ परेशानी का बहाना बनाकर बैठी है।

2006 से कंपनी में काम कर रही थी महिला
दरअसल, ये पूरा मामला स्पेन का है, जहां पायडैड नाम की एक महिला कर्मचारी सेमार्क एसी ग्रुप नाम की कंपनी में काम करती थी। महिला इस कंपनी में बतौर कैशियर साल 2006 से काम कर रही थी। फिर पिछले साल उसने अचानक पीठ दर्द का बहाना बनाया और फिर करीब 8 महीने की पेड लीव ले ली।

बॉस ने देखा डांस तो आ गई शामत
लेकिन महिला को उसी की चतुराई ने फंसा दिया। दरअसल, इस पूरे समय में महिला टिकटॉक पर अपने डांस वीडियोज शेयर करती रही। फिर एक दिन उसके बॉस ने ये सारी वीडियोज देख ली जिसके बाद महिला की शामत ही आ गई।

कोर्ट तक पहुंची महिला
बॉस ने वीडियोज देखते ही तुरंत एक्शन लिया और महिला कर्मचारी को नौकरी से हाथ धोना पड़ा। इस फैसले के खिलाफ पायडैड कोर्ट तक पहुंच गई लेकिन वहां भी उसे कुछ हासिल ना हो सका। कोर्ट ने कंपनी के फैसलो को सही ठहराया।

नौकरी से धोना पड़ा हाथ
स्पेनिश न्यूज पेपर La Vanguardia के मुताबिक, महिला ने कंपनी को पेड लीव का कारण अपने पीठ के दर्द को बताया। लेकिन इस दौरान वो आराम करने की बजाय मजे से टिकटॉक पर डांस वीडियोज बनाती रही। फिर जब उसके बॉस की नजर इन वीडियोज पर पड़ी, तो वे भड़क गए और एक्शन लेते हुए उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications