VIDEO: 'झोपड़ी के पास दिखा पतला और बौना एलियन', सबूत के तौर पर शख्स ने दिखाया CCTV फुटेज

नई दिल्ली: अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, जर्मनी, भारत जैसे बड़े देश अंतरिक्ष में अपनी क्षमताओं को तेजी से बढ़ा रहा हैं। साथ ही सौरमंडल और ब्रह्मांड के अन्य ग्रहों पर भी काफी तेजी से रिसर्च हो रही। इन प्रयोगों का सबसे बड़ा मकसद वहां पर जीवन की खोज करना है। हालांकि कई बार पृथ्वी पर ही ऐसे जीवों को देखा गया, जिनके बारे में कहा जाता है कि वो दूसरे ग्रह से आए हैं, लेकिन इनको लेकर कभी भी कोई ठोस सबूत नहीं मिला। (वीडियो-नीचे)

झोपड़ी के पास दिखा

झोपड़ी के पास दिखा

अब सोशल मीडिया पर एक शख्स ने दावा किया कि उसने एलियंस को देखा है। सबूत के तौर पर उसके पास सीसीटीवी फुटेज भी है, जिसमें वो रहस्यमयी जीव चल रहा। उसका दावा है कि वो लॉर्ड ऑफ दे रिंग्स मूवी के गॉलम (Gollum) की तरह दिख रहा था। वो काफी देर तक एक झोपड़ी के पास दिखा और फिर अचानक गायब हो गया।

अमेरिका की है घटना

अमेरिका की है घटना

शख्स अपना नाम डगलस विंडसर मैकलोनी III बता रहा है। उन्होंने कहा कि वो जीव बहुत ही अजीब था और अपने घुटने के बल चल रहा था। वो देखने में बौना और एकदम दुबला पतला लग रहा था, लेकिन इसका शरीर कुछ-कुछ इंसानों की तरह भी था। उन्होंने आगे बताया कि वो उनको 8 जुलाई को अमेरिका के केंटकीस राज्य के मूरहेड में दिखा। वो रेड रिवर गॉर्ज के पास एक लकड़ी की झोपड़ी की तरफ नजर आया था।

किसी ने नहीं किया विश्वास

किसी ने नहीं किया विश्वास

मैकलोनी ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा कि वैसे तो दो वीडियो हैं, लेकिन एक में ही वो चलता दिख रहा है। उसकी चाल बिल्कुल भी इंसानों की तरह नहीं थी। वो पूरा लॉर्ड ऑफ द रिंग्स के स्मीगोल की याद दिलाता है। वो उसको देखकर काफी ज्यादा डर गए थे। जब उन्होंने लोगों को ये बात बताई तो किसी ने विश्वास नहीं किया। हालांकि बाद में उन्होंने सबको वो वीडियो दिखा दिया।

वीडियो ओरिजनल या फर्जी?

वीडियो ओरिजनल या फर्जी?

वहीं सीसीटीवी फुटेज में आप देख सकते हैं कि एक अजीब सी चीज चलती दिख रही, लेकिन वो क्या है ये किसी को नहीं पता। ये भी नहीं पता कि ये वीडियो ओरिजनल है या फिर इसे एडिट करके ऐसा बनाया गया है। फिलहाल ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसको लेकर काफी सवाल भी पूछ रहे।

'ये इंसान तो बिल्कुल भी नहीं'

'ये इंसान तो बिल्कुल भी नहीं'

वहीं सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। एक शख्स ने इसे मॉर्फ वीडियो बताया है, जबकि दूसरे ने कमेंट करके लिखा कि ये एक बूढ़ा शख्स हो सकता है, जो डंडे के सहारे चल रहा हो। एक अन्य यूजर ने लिखा कि हे भगवान! ये बहुत ज्यादा डरावना है। ये चाहे जो हो, लेकिन ये इंसान तो बिल्कुल भी नहीं लग रहा। फिलहाल ये क्या चीज है, ये जांच के बाद ही पता चल पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+