'लॉर्ड डॉगी' ने बॉबी देओल के गाने पर शराब रखकर किया डांस, कुत्ते का VIDEO देख लोगों की छूटी हंसी

रणबीर कपूर की 'एनिमल' फिल्म 'जमाल कुडु' में अबरार के एंट्री सॉन्ग ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। गाने को मीमर्स ने एकदम अनोखे तरीके से पेश किया है। कई लोग मजेदार कंटेंट बना रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अब इस कड़ी में एक कुत्ते का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

बताते चलें कि कुत्ते का जो वीडियो है, वो है तो पुराना लेकिन इसे बॉबी के जमाल कुडु से रीक्रिएट किया गया है, जो सुनने में बेहद शानदार लग रहा है। क्लिप देखने के बाद लोग इसपर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Bobby Deol animal song

क्या है वीडियो में?
वीडियो में एक कुत्ता अपनी नाक पर आधा पानी भरकर सड़क पर घूमता नजर आ रहा है। वीडियो का सबसे खास हिस्सा ये है कि कुत्ता अपनी नाक और चलने की गति के बीच संतुलन बनाए रखता है ताकि पानी न गिरे, ठीक उसी तरह जैसे अबरार ने फिल्म में अपने सिर पर आधा भरा गिलास रखकर डांस किया था।

वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'एवरीथिंगअबाउटनेपाल' नाम के पेज पर शेयर किया गया है। पोस्ट को 6 दिसंबर को शेयर किया गया था और तबसे इसे इंस्टाग्राम पर 35 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। पोस्ट पर 15 हजार से ज्यादा कमेंट्स मिले हैं। ये कमेंट्स बेहद ही मजेदार हैं। एक यूजर ने कहा कि सब तो ठीक है मगर सर चलने का तरीका थोड़ा कैज़ुअल है। एक ने कहा कि लॉर्ड डॉगी। एक और ने कहा कि जानवरों पर एनमिल का साइड इफेक्ट। एक ने कहा कि असली जिंदगी का एनिमल।

बताते चलें कि बॉबी देओल में एनिमल फिल्म में अबरार हक का किरदार निभाया था। फिल्म के जरिये एक्टर का जो कमबैक था, उसकी हर किसी ने तारीफ की। बॉबी के रोल के बारे में हर कोई बात कर रहा है। लंबे समय से फिल्मों से दूर रहे बॉबी का शानदार कमबैक हर किसी को पसंद आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+