गलती से दूल्हे के पिता संग हो गया महिला का ब्याह! बहू बनने की बजाय बन गई ससुर की पत्नी

Bizarre wedding: इंडियन शादियां बिना किसी हंगामे या फिर मजेदार वाकये के कहां खत्म होती हैं। कई बार आपने देखा होगा कि शादियों में कुछ ऐसा हो जाता है, जो काफी फनी होता है। लेकिन क्या ऐसा सिर्फ भारत में होता है?

जी नहीं! कई मामलों में विदेशों से भी ऐसे केस सामने आते हैं, जो या तो हैरत भरे होते हैं, या फिर काफी मजेदार। एक ऐसा ही मामला हाल ही में सामने आया, जिसमें एक शादी में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब दुल्हन ने अपने ही ससुर संह ब्याह रचा डाला।

Bizarre wedding

इंडियाटाइम्स वेबसाइट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के पॉपुलर ब्रेकफास्ट रेडियो शो में हाल ही में एक होस्ट को कॉल आया, जो किसी महिला का था। शो में शादी के अजीबोगरीब किस्से लोगों को सुनने को मिल रहे थे। इस बीच किम नाम की महिला ने जब अपनी शादी का किस्सा लोगों को सुनाया, तो सबने दांतों तले उंगली दबा ली।

महिला ने बताया कि कोर्ट मैरिज के दौरान कैसे एक गड़बड़ हो गई और उसकी शादी अपने ही ससुर से हो गई। दरअसल, महिला ने बताया कि वो और उसका पति कोर्ट मैरिज करने जा रहे थे। गवाहों की जरूरत थी तो उसकी मां और लड़के के पिता गवाह के तौर पर वहां आए थे। कागजी कार्रवाई के दौरान जहां पर गवाहों को साइन करना था, वहां साइन ना करके ससुर ने गलती से पति की जगह पर साइन कर दिया।

वैसे तो दूल्हा वहां पहले ही साइन कर चुका था लेकिन ससुर ने उसके आगे अपना साइन कर डाला। ऐसे में किम की शादी अपने पति और पति के पिता के साथ भी हो गई। किम ने अपनी ये कहानी बताई तो सबके होश उड़ गए। किसी को यकीन नहीं आ रहा था कि ऐसा कुछ भी हो सकता है। हालांकि, बाद में चर्चा का बाजार गर्म होने पर किम ने समझाया कि लीगल पेपर्स पर साइन नहीं किया गया। मैरिज पेपर्स पर ससुर ने साइन किए लेकिन कानूनी कागज पर ससुर के साइन नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+