तस्वीरों में देखिए, दुनिया के कुछ बेहद अजब गजब पेड़

बेंगलौर। दुनिया में आज काफी तेजी से पेड़ काटे जा रहें हैं। सरकार की कई योजनाएं और कानून के बावजूद जंगलों के कटने में कोई कमी नहीं देखी जा रही। जगह-जगह पर आ रही बाढ़ और प्राकृतिक आपदाएं, इसी कदम का नतीजा है।

बहरहाल, हमारे आमने सामने कई तरह के पेड़ होते हैं। यहां तक की हममें से कई लोगों का बचपन आम और बरगद के पेड़ पर खेलकर गुजरा है। गर्मी की छुट्टियों में पेड़ भी हमारे दोस्त होते थे, जिनकी छाया में बच्चे दिन भर खेला करते थे। लेकिन क्या कभी आपने कभी कोई हजारों साल पुराना पेड़ देखा है। या कोई ऐसा पेड़ जो अपने आप अजब गजब हो।

यहां हम आपके लिए दुनिया की कुछ ऐसी ही अजब गजब दिलचस्प पेड़ों की तस्वीरें लाए हैं। जिन्हें देखकर आप चकित रह जाएंगे।

तो फिर बढ़ाइए स्लाइडर और देखिए अजब गजब पेड़ों की दुनिया

सदियों पुराना है यह

सदियों पुराना है यह

बहरेन का यह पेड़ लगभग 400 साल पुराना है और 9.75 मीटर ऊंचा। अजीब बात यह है कि वर्षों से यह रेगिस्तान में इसी तरह खड़ा है। जबकि आसपास कोई पानी का स्रोत भी नहीं है।

व्लर्ड हैरिटेज साइट

व्लर्ड हैरिटेज साइट

इसके आसपास दूर-दूर तक कोई पेड़ नहीं है। और यह यहां लोगों के आकर्षण का प्रमुख केन्द्र है। हर साल लगभग 50,000 पर्यटक इस देखने आते हैं। यह यूनेस्को का व्लर्ड हैरिटेज साइट है।

2,300 साल पुराना

2,300 साल पुराना

अमेरिका के योजेमाइट नेशनल पार्क का यह पेड़ 2,300 साल पुराना माना जाता है। वर्ष 1881 में इसे काटकर एक सुरंग का रूप दिया गया था। जिसके बाद से यह ऐसा ही खड़ा है। यह एक जाना माना पर्यटक स्थल है।

बॉटल ट्री, नामीबिया

बॉटल ट्री, नामीबिया

नामीबिया का यह बॉटल ट्री दुनिया के सबसे जहरीले पेड़ों में से एक है। इसमें से निकलता तरह पदार्थ प्राचीन काल में जहर के तौर पर ही उपयोग में लाया जाता था।

बॉटल ट्री, नामीबिया

बॉटल ट्री, नामीबिया

इसे यह नाम इसकी आकृति की वजह से दी गई है। इसके गुलाबी और सफेद रंग के फूल काफी खूबसूरत होते हैं।

बरमीज पेड़, कनाडा

बरमीज पेड़, कनाडा

माना जाता है कि कनाडा का यह पेड़ 1970 में ही मर चुका था। लेकिन उसके बाद भी अभी तक यह उसी तरह खड़ा है। मरने के समय यह 600-700 साल पुराना था। यहां के लोग इस पेड़ को बहुत मानते हैं। वहीं, इस पेड़ की फोटोग्राफी करना लोगों को सबसे ज्यादा पसंद है।

टीपॉट बोबैब, मेडागास्कर

टीपॉट बोबैब, मेडागास्कर

मेडागास्कर में पाए जाने वाले ये पेड़ हजारों साल पुराने हैं। ये विलुप्त होने की कगार पर है। इनमें से ज्यादातर पेड़ 80 मीटर तक ऊंचे होते हैं।यह पेड़ अपने तने में पानी जमा कर रखता है, जो सूखे के समय साथ देता है। यह 1 लाख लीटर तक पानी जमा रख सकता है। इसके फूल सिर्फ 24 घंटों तक ही जिंदा रहते हैं।

Tree of Tule, मेक्सिको

Tree of Tule, मेक्सिको

यह मेक्सिको का सबसे प्रसिद्ध पेड़ है। यह सबसे पुराना और ऊंचा पेड़ भले ही न हो, लेकिन चौड़ाई में इसका कोई मुकाबला नहीं। इसकी परिधि मतलब सरकम्फेरेंस 164 फीट है। यह कई सारे प्राचीन पेड़ों का परिवार सा लगता है।

Eucalyptus Deglupta

Eucalyptus Deglupta

यह रेनबो यूकेलिप्टस के नाम से प्रसिद्ध है। यूकेलिप्टस पेड़ों की प्रजाति में यह एकलौता है, जिसकी ऐसी रंगीन छाल होती है। पेपर बनने के उपयोग में आने के कारण आजकल यह विश्व के अधिकांश देशों में मिल जाएगी।

पिरंगी काजू का पेड़, ब्राजील

पिरंगी काजू का पेड़, ब्राजील

पिरंगी काजू का पेड़ विश्व का सबसे बड़ा काजू का पेड़ है। यह 300 फीट ऊंचाई और 300 चौड़ाई में है। यह खुद में एक जंगल जैसा लगता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+